Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घुमाने के बहाने नाबालिग लड़की से सामूहिक दुराचार, तीन गिरफ्तार
  • देहरादून

घुमाने के बहाने नाबालिग लड़की से सामूहिक दुराचार, तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात को कार सवार तीन लोगों ने एक किशोरी को शीतला नदी के जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया है। बदहवास स्थिति में अपने घर पहुंची किशोरी बार बार उल्टी कर रही थी। तब परिजनों ने उससे पूछा तब किशोरी ने आपबीती सुनाई। परिजनों ने बेटी को देहरादून अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराने के साथ ही तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामुहिक दुराचार व पोक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
थाना सहसपुर के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के मुख्य मार्ग स्थित चक्की पर आटा लेने गयी थी। करीब आठ बजे जब वह घर लौट रही थी तब एक आरोपी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय गंगा सिंह निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर ने घूमने के बहाने किशोरी को अपनी कार में बैठा दिया।

जहां से वह किशोरी को गांव से करीब एक किमी दूर सीधे शीतला नदी के जंगल में ले गया। आरोप है कि अनिल कुमार ने जंगल में किशोरी के गांव के दो अन्य युवकों को भी बुला दिया।जहां आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन सामुहिक दुराचार किया। जिसके बाद आरोपियों ने किशोरी को उसके घर के पीछे बदहवास स्थिति में ट्यूबेल के पास छोडकर फरार हो गये। किसी तरह से किशोरी करीब दस बजे रात को अपने घर पहुंची। किशोरी के परिवार के लोग देर रात तक किशोरी के घर न लौटने से परेशान थी। किशोरी जब बदहवास स्थिति में घर पहुंची तो वह लगातार उल्टियां कर रही थी। परिजनों ने जब किशोरी से पूछताछ की तो उसने आप बीती सुनाई।

जिसके बाद गांव के कुछ युवाओं ने बाइक पर सवार होकर रुद्रपुर गांव पहुंचकर मुख्य आरोपी युवक अनिल कुमार को पकड़कर गांव लाये। जहां उसकी सबने जमकर धुनाई की। तभी गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पुलिस को बुला दिया। पुलिस ने युवती के बयानों बाद अनिल कुमार के साथ दुराचार में शामिल दो अन्य आरोपियों आरिफ पुत्र शकील अहमद व असलम पुत्र कासिम अली को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनो आरोपियों को थाना ले जाने के बाद किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। किशोरी के परिजनो ने किशोरी को दून स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया जहां किशोरी का उपचार किया जा रहा है। तीनों आरोपियों व किशोरी का पुलिस ने मेडिकल करा दिया है।
थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि आरोपियों ने सामुहिक दुराचार करने की पुष्टी की है। बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसएसआई रविंद्र सिंह नेगी, महिला एसआई अक्षुरानी, कांस्टेबल नीरज कुमार, रिंकेश कुमार व जगजोत चौहान शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शटर तोड़कर पौने दो लाख के मोबाइल फोन चोरी
Next: 20.60 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.