Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शटर तोड़कर पौने दो लाख के मोबाइल फोन चोरी
  • देहरादून

शटर तोड़कर पौने दो लाख के मोबाइल फोन चोरी

RNS INDIA NEWS 29/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। चोरों ने विकासनगर पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस का दावा है कि बुधवार तक चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। विकासनगर मेन बाजार में नैनीताल बैंक के समीप राव अब्दुल निवासी मारटंडेल की दून मोबाइल शॉप नाम से दुकान है। सोमवार रात नौ बजे दुकान के मालिक राव अब्दुल दुकान को बंद कर घर चले गये। रात में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह पड़ोसी ने फोन का राव अब्दुल को सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। जिस पर दुकान के मालिक राव अब्दुल ने पुलिस चौकी में सूचना दी और सीधे दुकान पर पहुंच गए। पाया गया कि दुकान में करीब पंद्रह महंगे फोन चोरी हुए हैं। दुकान के मालिक ने बताया कि मोबाइल फोन की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये आंकी गयी है। बताया कि दुकान के गल्ले में नगदी रखी थी। लेकिन चोर नगदी नहीं ले गये। चोर न ही अन्य कोई सामान ले गये। पीड़ित व्यापारी रावअब्दुल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहे हैं। मुखबिर तंत्र को सतर्क करने के साथ ही पूरे क्षेत्र में चोरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की गयी है। बताया कि चोरों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। चौकी इंचार्ज ने दावा किया कि बुधवार तक चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: घुमाने के बहाने नाबालिग लड़की से सामूहिक दुराचार, तीन गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए
  • राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक
  • क्वारब में वैकल्पिक मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.