Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हाइडिल कालोनी के आसपास ब्लॉस्टिंग रोकी
  • पौड़ी

हाइडिल कालोनी के आसपास ब्लॉस्टिंग रोकी

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में हाइडिल कॉलोनी व आसपास के लोगों द्वारा आवासीय भवनों को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना निर्माण में हो रही ब्लॉस्टिंग से नुकसान की शिकायत पर एसडीएम श्रीनगरअजयवीर सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें ब्लॉस्टिंग से आवासीय घरों पर पड़ी दरारें दिखाई। जिस पर एसडीएम ने तत्काल रेलवे लाइन निर्माण में लगी कंपनी को ब्लॉस्टिंग रोकने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने भवनों पर पड़ी दरारों की वीडियोग्राफी कर नई व पुरानी वीडियोग्राफी में अंतर स्पष्ट करने के निर्देश भी दिए। शनिवार को ब्लॉस्टिंग से प्रभावित हाइडिल कॉलोनी में बने आवासीय भवनों का निरीक्षण करने के दौरान एसडीएम अजयवीर सिंह ने कहा कि जल्द ही प्रभावित क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक द्वारा निरीक्षण कराया जाएगा। कहा यदि ब्लॉस्टिंग से आवासीय भवनों को खतरा होने की पुष्टि होती है तो ब्लॉस्टिंग पूरी तरह से बंद करा दी जाएगी। इस मौके पर स्थानीय निवासी अमित धनाई, पीएल आर्य, विकास चौहान, अनमोल भंडारी, मेहरबान सिंह रावत, अनुराधा देवी, परमेश्वरी धनाई, कांता चौधरी ने कहा कि रेलवे निर्माण कार्य से उनके घरों में गहरी दरारें आ गई हैं। जिससे उन्हें हर समय खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके घरों से नीचे से जा रही रेलवे सुरंग के निर्माण में अत्यधिक विस्फोटकों का उपयोग किया जा रहा है। जिस पर समय रहते रोक लगाई जानी जरूरी है। उन्होंने ब्लॉस्टिंग से हुए नुकसान की भरपाई कराए जाने की मांग भी एसडीएम से की। कहा यदि उनकी मांग पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो उन्हें सड़कों पर उतरने को विवश होना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंदाकिनी नदी किनारे फंसे दो युवकों को बचाया
Next: अलकनंदा नदी में कूदी युवती, नहीं मिला सुराग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.