Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महज 50 रुपए के लिए दोस्त बना कातिल, युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
  • राष्ट्रीय

महज 50 रुपए के लिए दोस्त बना कातिल, युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

बेंगलुरू (आरएनएस)। बेंगलुरू के बसवेश्वरनगर थाना क्षेत्र में एक दोस्त ने महज 50 रुपये के विवाद में अपने 24 वर्षीय मित्र की हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) डॉ. संजीव एम. पाटिल ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात की है और उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान लगगेरे निवासी शिवमाडु के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक शिवमडू और आरोपी शांतकुमार बचपन के दोस्त थे। हालांकि दोनों के घर अलग-अलग इलाकों में थे, लेकिन वे कुरुबरहल्ली सर्कल के पास रोजाना मिलते थे।
शिवमडू ऑटो ड्राइवर था, और आरोपी शांतकुमार फूड डिलीवरी का काम करता था। मंगलवार रात वे दोनों अन्य दोस्तों के साथ मिले और शाम को क्रिकेट खेला। क्रिकेट खेलने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे वे एक साइबर सेंटर गए। इस दौरान आरोपी ने शिवमडू की जेब से 50 रुपये निकाल लिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि मारपीट के बीच आरोपी शांतकुमार ने चाकू से शिवमडू पर हमला कर दिया। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोनिया गांधी ने ईडी से मांगी मोहलत, खराब स्वास्थ्य का दिया हवाला
Next: झारखंड में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.