Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • नेजल कोरोना वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल पूरा, भारत बायोटेक जल्द करेगा लॉन्च
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

नेजल कोरोना वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल पूरा, भारत बायोटेक जल्द करेगा लॉन्च

RNS INDIA NEWS 20/06/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत बायोटेक ने नेजल कोरोना नैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है। दवा निर्माता कंपनी के अध्यक्ष और एमडी डॉ कृष्णा एला ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेटा विश्लेषण चल रहा है। हम नियामक एजेंसी को डेटा जमा करेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो हमें लॉन्च करने की अनुमति मिल जाएगी और यह दुनिया की पहली क्लिनिकली प्रोवेन नेजल कोविड-19 वैक्सीन होगी।
भारत के औषधि महानियंत्रक की विषय विशेषज्ञ समिति ने भारत बायोटेक को अपने इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन के लिए ‘फेज- 3 बूस्टर खुराक अध्ययन’ के लिए ‘सैद्धांतिक रूप से’ मंजूरी दे दी, जो भारत में अपनी तरह का पहला है। इसे मंजूरी के लिए कुछ सप्ताह पहले प्रोटोकॉल सौंपने के लिए कहा गया था।

भारत बायोटेक की वेबसाइट के अनुसार इंट्रानेजल वैक्सीन आईजीजी, म्यूकोसल आईजीए, और टी सेल प्रतिक्रियाओं को बेअसर करने वाले इम्यून रिस्पांस को उत्तेजित करता है और संक्रमण के स्थान पर (नाक के म्यूकोसा में) प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बनाता है जो कोरोना के संक्रमण और ट्रांसमिशन दोनों को रोकने करने के लिए जरूरी है।
भारत बायोटेक देश में तीसरी खुराक के तीसरे चरण के परीक्षण के लिए आवेदन जमा करने वाली दूसरी कंपनी है। इंट्रानेजल वैक्सीन कथित तौर पर नए कोविड-19 वेरिएंट जैसे ओमिक्रॉन के ट्रांसमिशन को रोकने की क्षमता रखते हैं। भारत ने देश में टीकाकरण के लिए कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक को मंजूरी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काबुल हमले के बाद भारत का बड़ा कदम, 100 से ज्यादा सिख-हिंदुओं को ई-वीजा
Next: 5 स्टार होटल में 24 वर्षीय महिला कर्मचारी से हैवानियत, बाथरूम में 15 साल के लडक़े ने बनाया हवस का शिकार

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.