Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हैं सब अजनबी कोई अपना नहीं, किसी से मुझे कोई खतरा नहीं…
  • देहरादून

हैं सब अजनबी कोई अपना नहीं, किसी से मुझे कोई खतरा नहीं…

RNS INDIA NEWS 20/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। उदगार साहित्यिक एंव सामाजिक संस्था की ओर से स्व. रशीद आरफी की याद में रविवार को काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। हरबर्टपुर में आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने प्रेम, सौंदर्य और वात्सल्य का अनूठा मिश्रण पेश कर समां बांधा।
संतोष गोयल ने काव्य पाठ करते हुए ‘मैं सवालों की तरह हूं, तू जवाबों की तरह आ…, मजाहिर खान ने कहा कहा कि ‘हैं सब अजनबी कोई अपना नहीं, किसी से मुझे कोई खतरा नहीं…। पवन कुमार सूरज ने कहा कि ‘राम नाम है सबका जीवन, राम नाम ही सार, राम नाम की नौका लेकर, जाना भव से पार…, सतेंद्र शर्मा तरंग ने माता पिता को समर्पित अपनी रचनान सुनाते हुए कहा कि ‘मात पिता दूजा नहीं, जग में कोई और, देकर इनको मान ही, मिलता पावन ठौर…, शिवराज सरहदी ने कहा कि ‘मन के पत्थर हैं, कुछ मन के बाहर, कुछ मन के अंदर हैं…, पवन शर्मा ने अपनी साहित्य के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि ‘जब जब सृष्टि नटी मुस्कराई, तब भी कलम चली, जब दुख में आंखें भर आई तब भी कलम चली। आगत के स्वागत में जाने क्या क्या कह डाला, जब जब देनी पड़ी विदाई, तब भी कलम चली…। नीलम शर्मा ने कहा ‘तुम तो देवी थी जो मेरे घर आई थी, मेरे मन मंदिर में तुम बस आई थी…, उर्मिला गौतम ने अपनी रचना पढ़ते हुए कहा कि ‘कोई रिश्ता नया पुराना नहीं होता, जिंदगी में हर सफर सुहाना नहीं होता…। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता संतोष गोयल ने की, जबकि संचालन पवन शर्मा ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शक्तिफार्म में विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दी
Next: तीन किलो दस ग्राम चरस के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.