Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों के आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला से चेन स्नेचिंग, युवती से छेड़छाड़ सहित दुपहिया वाहन चोरी के मामले आरोपी पर दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन और दो दुपहिया वाहन भी बरामद किए हैं।
रविवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने बताया कि आईडीपीएल स्थित गीतानगर निवासी शशि रावत की 7 जून सुबह एक युवक गले से चेन झपटकर फरार हो गया था। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई। इसी बीच 13 जून को इंदिरानगर में टीएचडीसी कॉलोनी के पास एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। 16 जून को कोयलघाटी कोयलग्रांट होटल के पास से शुभम नेगी निवासी धुआंदार, जिला टिहरी गढ़वाल की बाइक चोरी हो गई। इससे पहले 1 जून को मुकेश चौहान निवासी दून रोड, ऋषिकेश ने भी स्कूटर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

एक के बाद एक हुई घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस जुटी थी। इस बीच पुलिस ने घटनास्थलों और आसपास के रास्तों पर लगे 85 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीओ ढौंडियाल ने बताया कि मुकेश चौहान के स्कूटर चोरी में एक नाबालिग को पकड़ा था। कड़ी पूछताछ में उसने हैप्पी पुत्र प्रवीण निवासी वाल्मीकि नगर, ऋषिकेश का नाम कई वारदातों में लिया था। पुलिस ने आरोपी हैप्पी को मुखबिर की सूचना पर रायवाला स्थित एक होटल के पास से गिरफ्तार किया। इसमें एसओजी की टीम का भी अहम योगदान रहा। मौके पर कोतवाल रवि सैनी, एसएसआई डीपी काला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं ने राज्य सरकार के बजट की सराहना की
Next: संदिग्ध हालात में महिला का शव पशुलोक बैराज में मिला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.