Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सरकारी सस्ता गल्ला विक्रताओं ने मांगों पर कार्यवाही न होने पर जताया रोष
  • टिहरी

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रताओं ने मांगों पर कार्यवाही न होने पर जताया रोष

RNS INDIA NEWS 18/06/2022
rns featured image new

नई टिहरी। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक प्रदेश महामंत्री कृष्ण दत्त उनियाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में समिति के किये गये मांगों पर अब तक शासन-प्रशासन व विभागीय स्तर पर उचित कार्यवाही न होने पर रोष जाहिर किया गया। आगे मांगों को लेकर काम में तेजी लाने का निर्णय लिया गया।
शनिवार को एक निजी होटल में आयोजित बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर जिला पूर्ति अधिकारी सहित शासन-प्रशासन स्तर पर कोई कार्यवाही न होने से खासा रोष सस्ता गल्ला विक्रताओं में बना हुआ है। इसलिए समिति के तत्वावधान में पुन: शासन-प्रशासन से मानदेय सहित पूर्ववत मांगों को लेकर कार्यवाही करवाने का प्रयास किया जायेगा। कहा कि प्रशासन व विभाग गल्ला विक्रताओं को अनैतिक दबाव में ले रहा है। जिससे कई गल्ला विक्रता अपना त्याग पत्र दे चुके हैं। बायो मैट्रिक प्रणाली का कई तकनीकी व व्यवहारिक कारणों से सुचारु संचालन नहीं हो पा रहा है। जिससे परेशानी आ रही है। विभाग सहयोग नहीं कर रहा है। खाद्यान्न उठान की तारीक हर महीने 15 की बजाय 25 तारीख करने की मांग पर अमल नहीं किया जा रहा है। कोविड के चलते दिवंगत हुये गल्ला विक्रेताओं को सरकारी मदद न मिलने पर भी गहन रोष जाहिर किया गया है। बैठक में चंदन सिंह नगियाल, राम प्रसाद सेमवाल, रघुवीर सिंह, जयेंद्र सिंह, दीवान सिंह सजवाण, मकान सिंह, बिरेंद्र सिंह, जगवीर भंडारी, दलबीर सिंह, कृष्ण दत्त उनियाल, लक्ष्मी नारायण विजल्वाण, डब्बल सिंह चौहान, सतीश जोशी, सत्यनारायण भट्ट, जीतमणी, गोविंद सिंह, उमा दत्त, प्रताप सिंह गुसाईं, हर्ष पति, सोहन सिंह, सतीश जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूटर दुर्घटना में दो भाइयों समेत तीन की मौत
Next: बोल्डर की चपेट में आया बोलेरो वाहन, दो चोटिल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.