Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • जर्मन चांसलर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति और इटली के पीएम पहुंचे कीव, रूस को पीछे धकेलने की तैयारी?
  • अंतरराष्ट्रीय

जर्मन चांसलर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति और इटली के पीएम पहुंचे कीव, रूस को पीछे धकेलने की तैयारी?

RNS INDIA NEWS 17/06/2022
rns featured image new

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और इटली के प्रधान मंत्री मारियो ड्रैगियो पोलैंड बॉर्डर के पास से ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे हैं। तीनों नेता यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मिलने वाले हैं। रोमानिया के राष्ट्रपति क्लाउस इओहानिस भी बातचीत के लिए उनके साथ शामिल होंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोपीय नेताओं के कीव पहुंचने के तुरंत बाद पूरे शहर में मिसाइल हमलों की चेतावनी को लेकर सायरन बजने लगे। फ्रांस, जर्मनी और इटली के नेता यूक्रेन को यूरोपियन यूनियन की सदस्यता और रूसी आक्रमण  को पीछे हटाने के लिए हथियारों की आपूर्ति पर बातचीत करेंगे।

जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने नेताओं का स्वागत करते हुए कहा है कि खाद्य सुरक्षा, हथियार और यूक्रेन के लिए समर्थन चर्चा के लिए महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम यूरोपियन यूनियन की सदस्यता को लेकर समर्थन की उम्मीद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोपियन कमीशन 17 जून को यूक्रेन को यूरोपियन यूनियन के उम्मीदवार का दर्जा दे सकता है।
यूक्रेन पर रूसी हमला 24 फरवरी 2022 से जारी है। रूस ने शुरुआत में यूक्रेन को चारों ओर से घेरने की तैयारी की थी लेकिन कुछ हफ्ते पहले क्रेमलिन ने अपने प्लान में बदलाव किया है। रूसी सैनिक अब पूर्वी यूक्रेन क्षेत्र पर फोकस कर रहे हैं और क्षेत्र के बड़े हिस्से पर कब्जा कर चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीलंका में ईंधन की कमी से हालत खराब, पेट्रोल के लिए कतार में लगे ऑटो चालक की मौत
Next: पाक में एक झटके में 59 रुपये महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल 233 रुपये में बिक रहा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.