Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गंगा नदी पैदल पार करने में पति-पत्नी और साली डूबे, गोताखोरों ने बहनों को बचाया, एक लापता
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

गंगा नदी पैदल पार करने में पति-पत्नी और साली डूबे, गोताखोरों ने बहनों को बचाया, एक लापता

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

कानपुर (आरएनएस)। जाजमऊ में गंगा नहाने गए एक परिवार के तीन सदस्य डूब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास नहा रहे लोगों ने दो महिलाओं को बचा लिया, जबकि गहराई में जाने से युवक लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई है। हादसे की जानकारी के बाद गंगा किनारे लोगों की भीड़ लगी हुई है।

जाजमऊ के वाजिदपुर गांव निवासी ओमप्रकाश बाथम (42) उर्फ लाला इलेक्ट्रिशियन है। वह बुधवार को पत्नी रति, बेटे वैभव व आरव तथा साली निक्की व साले अनमोल के साथ गांव किनारे गंगा नहाने गए थे। स्वजन ने बताया कि इस दौरान वह लोग पानी कम होने से पैदल ही नदी के पार चले गए। दूसरी ओर जाने के बाद वहां सभी स्नान किया और फिर लौटते समय अचानक गहराई में जाने से ओमप्रकाश, उनकी पत्नी रति और साली निक्की गंगा में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर पास स्नान कर रहे लोगों ने रति और निक्की को मशक्कत के बाद बाहर निकालकर सकुशल बचा लिया। इस बीच ओमप्रकाश गंगा की गहराई में लापता हो गए।

लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से ओमप्रकाश की तलाश शुरू कराई। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गंगा में नहाते समय युवक अपनी पत्नी और साली के साथ डूब गया था। स्थानीय लोगों ने पत्नी और साली को बचा लिया है लेकिन युवक डूब गया। उसकी तलाश गोताखोरों की मदद से कराई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुलंदशहर : दहेज में भैंस नहीं दी तो पत्नी को मार डाला, पति समेत सात नामजद
Next: निशानेबाज सिप्पी सिद्धू मर्डर केस में हाईकोर्ट जज की बेटी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.