Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुफ्त राशन बांटने को सरकार का नया फैसला, डिजीटल राशन कार्ड से मिलेगा मुफ्त का गेहूं-चावल और चीनी
  • देहरादून

मुफ्त राशन बांटने को सरकार का नया फैसला, डिजीटल राशन कार्ड से मिलेगा मुफ्त का गेहूं-चावल और चीनी

RNS INDIA NEWS 15/06/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने जुलाई माह तक सभी उपभोक्ताओं को डिजिटल राशन कार्ड देने का निर्णय लिया है। अब तक 12 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राशन कार्ड मिल भी चुके हैं। बुधवार को भाजपा विधायक प्रीतम सिंह पंवार के सवाल के जवाब में खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि डिजिटल कार्ड परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।

कोविड के कारण इस काम में देरी हुई, लेकिन अब इसी साल जुलाई अंत तक कर सभी उपभोक्ताओं को डिजिटल राशन कार्ड दे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 30 मई तक सभी जिलों को 13 लाख 46 हजार 632 नवीन राशनकार्ड मिल चुके हैं, जिसमें से 12 लाख 58 हजार 544 राशनकार्ड धारकों को वितरित किए जा चुके हैं। बिना आर्थिक सर्वेक्षण के राशन कार्ड सरेंडर कराए जाने के सवाल पर रेखा आर्य ने कहा कि इस काम के लिए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की जरूरत नहीं है। जुलाई 2013 में जारी राशन कार्ड बनाने के मानकों के अनुसार ही नियम विरुद्ध बने राशन कार्ड सरेंडर करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौ वर्ष पूर्व हुए सर्वेक्षण के बाद किसी की आर्थिक स्थित नहीं सुधरी है, यह कहने का कोई औचित्य नहीं है। फिर भी यदि केंद्र सरकार जब भी सर्वे करेगी, सरकार इस पर विचार करेगी। रेखा आर्य ने प्रवर्तकता योजना के मानकों में बदलाव के सवाल पर कहा कि यह योजना केंद्र पोषित है, इसलिए योजना की पात्रता बढ़ाने, आयु सीमा 20 साल तक करने की मांग केंद्र सरकार के सामने कर चुका है। उन्होंने बताया कि गौरा देवी योजना के लाभार्थियों को भी जल्द अवशेष राशि प्रदान कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गृहमंत्री अमित शाह के नाम से सीएम को फर्जी पत्र भेज नुपूर शर्मा के रिश्तेदार के लिए मांगी जेड सिक्योरिटी
Next: सिने अभिनेता हेमंत पाण्डे ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.