Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने दिया पद से इस्तीफा
  • देहरादून

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने दिया पद से इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 14/06/2022
aam aadmi party

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद 29 अप्रैल को दीपक बाली को उत्तराखंड के आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में वह असहज महसूस कर रहे थे और इसी के चलते वह पद छोड़ रहे हैं। दीपक बाली ने अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को भेज दिया है।


बता दें कि दीपक बाली से पहले विधानसभा चुनाव में पार्टी के सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल भी इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। दीपक बाली छात्र राजनीति करते हुए अलग उत्तराखंड राज्य बनाने के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े दीपक बाली की कंपनी का उत्तराखंड ही नहीं, कई दूसरे राज्यों में भी काम चलता है। पेट्रोल पंप के अलावा उनका बाली ग्रुप फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी उतर चुका है। बाली फिल्म्स के बैनर तले ‘दाल में कुछ काला है’ फिल्म का निर्माण भी वह कर चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 14 जून
Next: गोपेश्वर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर फैसला 14 जून को

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.