Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बहन के घर आई महिला के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर आरोपी फरार
  • उत्तरकाशी

बहन के घर आई महिला के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर आरोपी फरार

RNS INDIA NEWS 12/06/2022
rns featured image new

उत्‍तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में पुरोला के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां बहन के घर आई महिला के साथ पड़ोसी गांव के एक युवक पर घर में घुसकर दुराचार का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच को जिला अस्पताल भेजा गया है।
मामला शनिवार दोपहर का है। बताया जा रहा है कि पुरोला तहसील अंतर्गत गांव की महिला ससुराल से दूसरे गांव अपनी बहन के घर पर आयी थी। पीड़ित महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन नागराज मंदिर में अष्टादश पुराण कथा सुनने गई थी। वह घर पर अपनी सात माह की बेटी के साथ अकेले थी।

तभी मौका पाकर पड़ोसी गांव के आरोपी विक्रम चंद ने घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया और शोर मचाने पर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस चौकी पुरोला बाजार में आकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ दुराचार व संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में फरार आरोपित की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी सरकार ने देश को आगे बढ़ाया: तीरथ
Next: सरकार के 8 साल बेमिसाल को लेकर भाजयुमो निकालेगी विकास तीर्थ यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.