Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पुष्कर सिंह धामी 13 जून को लेंगे विधायकी की शपथ, 14 जून से शुरू हो रहा विधानसभा बजट सत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पुष्कर सिंह धामी 13 जून को लेंगे विधायकी की शपथ, 14 जून से शुरू हो रहा विधानसभा बजट सत्र

RNS INDIA NEWS 12/06/2022
dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेंगे। बजट सत्र के एक दिन पहले आयोजित हो रहे शपथ ग्रहण समारोह की विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री धामी 2022 के विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे।

उसके बाद उन्होंने चंपावत विधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ा और रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर विधायक के रूप में चुनकर आए। इसके बाद अब मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा में सदस्य के रूप में शपथ लेनी है। विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल ने बताया कि सोमवार को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री धामी सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी उन्हें सदन में शपथ दिलाएंगी। विदित है कि विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 14 जून से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान राज्य के बजट को पारित करने के साथ ही सरकार की ओर से कई विधायी कार्य भी कराए जाने हैं।

13 जून को तय होगा सदन का एजेंडा
14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र का एजेंडा सोमवार को तय होगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि सोमवार को विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें सदन में होने वाले कामकाज को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य मंत्रणा की बैठक में बजट सत्र में होने वाले विधायी कार्यों पर भी मुहर लगाई जाएगी।
सोमवार को ही विधानसभा में दलीय नेताओं की बैठक भी बुलाई गई है जिसमें बजट सत्र को शांति पूर्वक ढंग से संचालित करने को लेकर सहमति बनाने के प्रयास किए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायी कार्यों के साथ ही अन्य कामकाज को भी शांति पूर्वक संचालित करने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की जाएगी।

सीएम आवास पर विधानमंडल दल की बैठक
बजट सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा विधायकों की बैठक सोमवार को मुख्य सेवक सदन में बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार देर सांय मुख्य सेवक सदन में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें बजट सत्र को लेकर पार्टी विधायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जांएगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार एससी एसटी वर्ग का शोषण कर रही: उदित राज
Next: बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मचारियों ने की वेतन वृद्धि की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.