Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चायपत्ती और हल्दी पाउडर का लिया सैंपल
  • देहरादून

चायपत्ती और हल्दी पाउडर का लिया सैंपल

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  चारधाम यात्रा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग का दूषित और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है। शनिवार को विभागीय टीम ने भानियावाला और संयुक्त यात्रा बस अड्डा मार्ग पर विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। मिलावट की आशंका में भानियावाला से चायपत्ती और हल्दी पाउडर के सैंपल लिए गए। गंदगी पर भोजनालय और किराना स्टोर को नोटिस जारी किया। शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने डोईवाला ब्लॉक के भानियावाला क्षेत्र में किराना स्टोर, डेयरी, कन्फैक्शनरी आदि का औचक निरीक्षण किया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता, उत्पादन और एक्सपायरी तिथि की जांच की। कार्रवाई के दौरान एक किराना स्टोर से चायपत्ती और एक अन्य स्टोर से हल्दी पाउडर का नमूना लिया। भानियावाला के बाद विभागीय टीम ने ऋषिकेश में संयुक्त यात्रा बस अड़्डा मार्ग पर किराना स्टोर, भोजनालय आदि दुकानों में जांच-पड़ताल की। सार्वजनिक रूप से रेट लिस्ट चस्पा होने से लेकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को देखा। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि भानियावाला और ऋषिकेश में दो दर्जन से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जांच-पड़ताल की गई। संयुक्त यात्रा बस अड्डा मार्ग पर अजीत लंच होम और अनंत जनरल स्टोर पर साफ सफाई की कमी पर नोटिस जारी किया है। भानियावाला से लिए लिए चाय पत्ती और हल्दी पाउडर के सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी: चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के 24 रिक्त पदों हेतु विज्ञप्ति जारी
Next: सब्जी मंडी में दीवार गिरने से चार घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.