Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हेली सेवा शुरू कराने की कवायद फिर शुरू
  • नैनीताल

हेली सेवा शुरू कराने की कवायद फिर शुरू

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
default featured image

हल्द्वानी। हल्द्वानी, नैनीताल, धारचूला, हरिद्वार के लिए हेली सेवा शुरू कराने की कवायद फिर शुरू हो गई है। नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री को पत्र लिखकर केन्द्र से मंजूर हेली सेवाओं को शुरू कराने और बंद सेवाओं में फिर यात्राएं शुरू कराने की मांग की गई है। सांसद भट्ट ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप पुरी को पत्र भेजकर कहा है कि उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार की उड़ान योजना और राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में कई रूटों पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई थीं। हल्द्वानी, नैनीताल, हरिद्वार, धारचूला समेत कई रूटों पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होनी थी। मगर कोरोना संकट के चलते शुरू हुई हेली सेवाएं बंद हो गईं। स्वीकृत कई रूटों पर सेवाएं शुरू ही नहीं हो सकी। केन्द्र की मंजूरी के बावजूद हेली सेवा शुरू न होने से उत्तराखंड के लोगों में निराशा है। उन्होंने मंत्रालय से हल्द्वानी, नैनीताल समेत पूर्व में स्वीकृत क्षेत्रों के लिए हवाई सेवाएं शुरू कराने की मांग की है। मामले में उड्डयन मंत्रालय से सांसद को उचित कार्यवाही का आश्वासन मिला है। उड्डयन मंत्रालय यदि सभी योजनाओं पर फिर से हेली सेवा शुरू कर देता है तो इससे हल्द्वानी और नैनीताल भी हेली सेवा से जुड़ जाएगा।
इन रूटों पर शुरू होनी है हवाई/ हेली सेवा
हल्द्वानी-हरिद्वार-देहरादून-हल्द्वानी/ हेली सेवा
पंतनगर-नैनीताल,पंतनगर-देहरादून/पवनहंस
देहरादून-गोचर-देहरादून/हेली सेवा /हेरिटेज सेवा
देहरादून-चिनियालीसौड़-देहरादून/हेली सेवा/हेरिटेज सेवा
पंतनगर-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़/हेली सेवा/पवनहंस
पंतनगर-पिथौरागढ़/एयरक्राफ्ट/हेरिटेज सेवा
देहरादून-पिथौरागढ़/एयरक्राफ्ट/हेरिटेज सेवा
हिंडन-पिथौरागढ़/एयरक्राफ्ट/हेरिटेज सेवा
हल्द्वानी-नैनीताल समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हेली व हवाई सेवा शुरू कराने के लिए उड्डयन मंत्री को पत्र लिखा गया है। मामले में जल्द उचित कार्यवाही का आश्वासन मिला है। उड्यन मंत्रालय जल्द मंजूरी दे देता है तो यह सेवाएं जल्द से शुरू हो जाएंगी। – अजय भट्ट, सांसद नैनीताल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से मारपीट पर ग्रामीणों ने किया सेलाकुई पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
Next: बीकॉम परीक्षा में नकल करते छात्र को पकड़ा

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.