Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • थप्पड़ मामले में सीएमएस डा. सकलानी कोरोनेशन अस्पताल अटैच
  • उत्तरकाशी

थप्पड़ मामले में सीएमएस डा. सकलानी कोरोनेशन अस्पताल अटैच

RNS INDIA NEWS 08/06/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। जिला अस्पताल उत्तरकाशी में बीते मंगलवार को सीएमएस की ओर से तीमारदार को थप्पड़ मारना भारी पड़ गया। महानिदेशक स्वास्थ्य डा. शैलजा भट्ट ने सीएमओ की मौखिक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डा. एसडी सकलानी को अग्रिम आदेशों तक कोरोनेशन अस्पताल देहरादून अटैच करने का आदेश जारी कर दिया।  बीते मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में महिला मरीज काजल के साथ आए तीमारदार आकाश और अस्पताल के सीएमएस डा. एसडी सकलानी के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान सीएमएस ने तीमारदार को थप्पड़ मार दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीमारदार को थाने ले आई थी। लेकिन एफआईआर की कार्रवाई से पूर्व ही सीएमएस ने तीमारदार को समझौते के लिए अस्पताल बुला लिया। देर रात तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन बुधवार को सीएओ की ओर से दी गई घटना की जानकारी को स्वास्थ्य महानिदेशक डा. शैलजा भट्ट ने गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डॉ. एसडी सकलानी को अग्रिम आदेशों तक जिला अस्पताल कोरोनेशन देहरादून अटैच करने के आदेश दे दिए। उन्होंने आदेश में अस्तपाल के सीएमएस को तत्काल प्रभाव से समस्त प्रभार चिकित्सालय के वरिष्ठतम चिकित्साधिकारी को हस्तगत करने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अब तक 19 घोड़े-खच्चरों की मौत
Next: लावारिस श्रद्धालु का पुलिस ने किया दाह संस्कार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.