Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पूर्वी ईरान में यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से 17 लोगों की मौत, 50 अन्य घायल
  • अंतरराष्ट्रीय

पूर्वी ईरान में यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से 17 लोगों की मौत, 50 अन्य घायल

RNS INDIA NEWS 08/06/2022
default featured image

तेहरान। पूर्वी ईरान में बुधवार तडक़े एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम 17 यात्रियों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खबर के अनुसार, मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है। इस ट्रेन हादसे के संबंध में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। ट्रेन में कथित तौर पर 350 लोग सवार थे, हालांकि यात्रियों की वास्तविक संख्या के बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
खबर के अनुसार, ताबास शहर के पास तडक़े ट्रेन के सात में से चार डिब्बे पटरी से उतर गए। तबास, राजधानी तेहरान से लगभग 550 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
अधिकारियों ने बताया कि एम्बुलेंस और तीन हेलीकॉप्टर के साथ बचाव दल सुदूर इलाके में पहुंच गए हैं। 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ईरानी मीडिया ने ताबास के गवर्नर अली अकबर रहीमी के हवाले से बताया कि हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और बचाव दल अब भी दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों में यात्रियों की तलाशी कर रहे हैं।
खबर में कहा गया है कि हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब है कि ईरान में 2004 में भीषण ट्रेन हादसा हुआ था जिसमें तेल, उर्वरक, सल्फर और कपास ले जा रही एक ट्रेन नेशाबुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसमें करीब 320 लोग मारे गए थे और 460 अन्य लोग घायल हुए थे। वहीं, पांच गांवों को भारी नुकसान पहुंचा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बलूचिस्तान में यात्री वाहन के खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत
Next: भारत में नए कोविड मामलों में लगभग 41 प्रतिशत की बढ़त

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया का पहला बैन लागू किया

RNS INDIA NEWS 10/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.