Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सीएम धामी ने किया बीजेपी कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ
  • नैनीताल

सीएम धामी ने किया बीजेपी कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 07/06/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की वापसी और मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर हल्द्वानी में भाजपा ने दो दिवसीय कार्यसमिति का आयोजन किया। इस कार्यसमिति का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया। दो दिवसीय कार्यसमिति के पहले दिन पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठन की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.इसके अलावा आगामी निकाय चुनाव के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यसमिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री अजेय कुमार और बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट मौजूद रहे। CM धामी ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक का किया शुभारंभ.बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार की दोबारा वापसी के बाद यह पहली कार्यसमिति बैठक है। कोविड-19 के बाद पहली बार फिजिकली इस कार्यसमिति को किया जा रहा है। जबकि इससे पूर्व में ऑनलाइन कार्य समितियों का आयोजन किया गया था। इस कार्यसमिति में पिछले 3 माह में संगठन के क्रियाकलापों की समीक्षा और अगले 3 महीने में संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

कार्यसमिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करते नजर आए। उससे पहले उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सुशासन एवं जनकल्याण योजना पर समर्पित लगाई गई प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। बता दें कि हल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक चलेगी। जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे.वहीं, केंद्र सरकार की 8 साल की उपलब्धि को जनता तक कैसे पहुंचाया जाए? इसको भी लेकर कार्यसमिति में चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए, इसको लेकर भी चर्चा की जाएगी। नगर निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर भी तैयार की जाएगी। कार्यसमिति के बाद जिले और मंडलों की कार्यसमिति का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर अगले 15 दिन तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 17 नए कोरोना केस
Next: शिक्षा विभाग में 160 लिपिकों का स्थानांतरण

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.