
अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड बोर्ड के 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम आज 06 जून को घोषित हो गया। बोर्ड परीक्षाओं में अल्मोड़ा नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय विवेकानंद इंटर कॉलेज, रानीधारा अल्मोड़ा के कक्षा 10वीं के छात्र राजकमल प्रसाद 97% अंकों के साथ उत्तराखंड में 9वे स्थान, हिमांशु बिष्ट 96% अंकों के साथ 14वे स्थान, जलज बिष्ट 94.8% अंकों के साथ 20वें स्थान, मानस डोबाल 95.2% अंकों के साथ 18वे व पीयूष खोलिया 95.2% अंकों के साथ 18वे स्थान पर रहे।
इसके साथ ही कक्षा 12वीं के परिणामों में छात्र कुशाग्र नयाल 92.2% अंकों के साथ 24वे, हर्षित महरा 92% अंकों के साथ 25वे तथा चेतन बिष्ट 92 % अंकों के साथ 25वे स्थान पर रहे। 2022 बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यालय का हाईस्कूल में परीक्षाफल 96% तथा इण्टरमीडिएट में 90% रहा। जिसमें से हाईस्कूल में 135 प्रथम स्थान, 39 द्वितीय स्थान, एवं 9 छात्र तृतीय स्थान पर रहे। जबकि इण्टरमीडिएट में 96 छात्र प्रथम, 34 द्वितीय रहे तथा हाईस्कूल में ऑनर्स 59 छात्र व इण्टरमीडिएट में 29 छात्र ऑनर्स रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने परीक्षा परिणाम पर संतोष जताते हुए उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं दी और विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

