Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड पहुंचे एमपी के सीएम शिवराज, सीएम धामी के साथ लिया घटनास्थल का जायजा
  • उत्तरकाशी

उत्तराखंड पहुंचे एमपी के सीएम शिवराज, सीएम धामी के साथ लिया घटनास्थल का जायजा

RNS INDIA NEWS 06/06/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में डामटा के पास रिखाऊखड्ड में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में 26 तीर्थयात्रियों की मौत के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिखाऊखड्ड डामटा पहुंचकर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने हादसे की सूचना पर उत्तराखंड पहुंचे मृतकों के परिजनों के आंसू पोंछते हुए दुख की घड़ी में सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य की सरकारें दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। धामी ने कहा कि राज्य सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान कहा कि दुर्घटना में मारे गए सभी मृतकों का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की ओर से रविवार को घटना की सूचना मिलते ही वे लगातार उत्तराखंड सरकार के संपर्क में थे। सीएम धामी खुद राहत और बचाव कार्य का मोर्चा संभाले हुए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में जितनी जल्दी हो सकता था सभी ने तेजी से काम किया। जिला प्रशासन और स्थानीय निवासियों ने रात में ही शवों को गहरी खाई से निकाला। पोस्टमार्टम व पंचनामा की कार्रवाई तेजी से की गई। यात्रियों के पार्थिव शरीर को जौलीग्रांट देहरादून भेजा गया है। यात्रियों के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश में खजुराहो पहुंचाया जाएगा। जहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके घर भेजकर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनआईए ने भारत में रोहिंग्या, बांग्लादेशी मुस्लिमों की तस्करी के मामले में आरोपपत्र दायर किया
Next: गंगनहर में बहे 5 दोस्त, दो की मौत, तीन युवकों को सुरक्षित निकाला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.