Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पहाड़ के रूटों पर बसें न चलने से गुस्साए यात्रियों का हंगामा
  • देहरादून

पहाड़ के रूटों पर बसें न चलने से गुस्साए यात्रियों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 06/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश से पहाड़ के विभिन्न रूटों पर संचालित बसें सोमवार को न चलने से गुस्साए यात्रियों ने हंगामा किया। आक्रोशित सवारियों ने संयुक्त यात्रा बस अड्डा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। साथ ही यात्रा पर जा रहे वाहनों को भी रोक दिया। सूचना पर पहुंचे एआरटीओ प्रशासन को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। काफी जद्दोजहद के बाद एसडीएम की मध्यस्थता में परिवहन विभाग की ओर से एक दिन पहले चारधाम यात्रा के लिए कब्जे में ली गई बसों में से आधी बसें लोकल रूटों पर संचालित करने की सहमति बनने पर मामला शांत हुआ। सोमवार सुबह से ही संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर में टिहरी जनपद के लंबगांव, घनसाली आदि रूटों की सवारियां बसों के इंतजार में इधर-उधर भटकती रहीं। काफी देर बाद भी बस नहीं मिलने पर सवारियों ने टीजीएमओसी के टिकट काउंटर पर बसों के बारे में पूछताछ की। जानकारी मिली की एक दिन पहले रविवार को परिवहन विभाग ने पहाड़ के रूटों पर संचालित करीब 30 बसें चारधाम यात्रा के लिए कब्जे में ले ली है। इससे पहाड़ के लोकल रूटों पर बसें नहीं चल रही हैं। इस पर यात्रियों का पारा चढ़ गया और यात्रा बस अड्डा मार्ग पर जाम लगाकर परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जाम के चलते मार्ग के दोनों और प्राइवेट वाहनों की लंबी कतार लग गई, इससे यात्रा पर जाने वाली बसें आगे नहीं बढ़ सकीं।

सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंढियाल, एआरटीओ अरविंद पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला मौके पर पहुंचे। आक्रोशित सवारियों ने एआरटीओ को घेर लिया और पहाड़ के रूटों की बस सेवाओं को बाधित करने का आरोप लगाया। चेताया कि जब तक पहाड़ के रूटों पर बसें नहीं चलेंगी, आंदोलन जारी रहेगा। इसी बीच एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी भी पहुंच गए। उन्होंने परिवहन विभाग की बसों को रोकने की कार्रवाई पर नाराजगी जतायी। यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, उपाध्यक्ष नवीन रमोला, संचालक योगेश उनियाल, दाताराम रतूड़ी की मौजूदगी में परिवहन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा के लिए कब्जे में ली गई बसों में से 50 प्रतिशत बसें रूटों पर संचालित करने की सहमति बनने पर आक्रोशित यात्री शांत हुए। इसके बाद जाम हटाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर की छत पर खड़े युवक पर गुलदार का हमला
Next: सीएम धामी ने की आरएसएस प्रांत प्रचारक से बंद कमरे में चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.