Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वर्जीनिया में पार्टी के दौरान गोलीबारी में युवक की मौत, सात घायल
  • अंतरराष्ट्रीय

वर्जीनिया में पार्टी के दौरान गोलीबारी में युवक की मौत, सात घायल

RNS INDIA NEWS 06/06/2022
rns featured image new

चेस्टरफील्ड (अमेरिका)। मध्य वर्जीनिया में एक पार्टी के दौरान गोलीबारी में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
चेस्टरफील्ड काउंटी के पुलिस मेजर ब्रैड बैजरो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चेस्टर में झगड़े की दो अलग-अलग घटनाओं की सूचना मिली। इससे कुछ देर पहले पुलिस को शुक्रवार देर रात गोलीबारी के बारे में फोन पर सूचना मिली थी।
हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हुआ कि घटना में कई लोगों ने गोली चलाई या सिर्फ एक व्यक्ति ने, वहां चार अलग-अलग बंदूकों की 50 से अधिक गोलियां बरामद हुईं।
इसका मतलब क्या यह है कि वहां चार लोग गोलीबारी कर रहे थे, इस पर बैजरो ने कहा, मैं आपको यह नहीं बता सकता। लेकिन ऐसा लगता है कि कम से कम चार अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल हुआ।
विभाग ने कहा कि जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने पीटर्सबर्ग के 20 वर्षीय ताबोरी जे कार्टर को घायल अवस्था में देखा,कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एक समाचार विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस के आने से पहले ही घटना में घायल हुए पांच अन्य लोग घटनास्थल से निकल चुके थे। बताया जाता है कि वे मामूली रूप से घायल थे।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से भागे दो अन्य लोग एक वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों की उम्र 16 से 21 साल के बीच थी और वे चेस्टरफील्ड या आसपास के इलाकों के थे।
बैजरो ने कहा कि पार्टी में लगभग 50 से 100 लोग शामिल हुए थे। जांच जारी है। शनिवार दोपहर तक कोई गिरफ्तारी या संदिग्ध के बारे में सूचना जारी नहीं की गई। पार्टी चेस्टर के एक रिहायशी इलाके में हुई, जो रिचमंड से लगभग 24 किलोमीटर दक्षिण में है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बांग्लादेश में कंटेनर डिपो में आग लगने से 40 लोगों की मौत, 450 से अधिक लोग घायल
Next: एथेंस में जंगल में लगी आग, घरों को खाली कराया गया

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.