Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बांग्लादेश में कंटेनर डिपो में आग लगने से 40 लोगों की मौत, 450 से अधिक लोग घायल
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कंटेनर डिपो में आग लगने से 40 लोगों की मौत, 450 से अधिक लोग घायल

RNS INDIA NEWS 06/06/2022
rns featured image new

ढाका। दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में एक निजी कंटेनर डिपो में शनिवार रात विस्फोट के कारण लगी भीषण आग में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 450 से अधिक लोग घायल हो गए। सरकारी चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सीएमसीएच) में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, अब तक 35 शव यहां शवगृह में पहुंचाए जा चुके हैं।
सूत्रों ने बताया कि चटगांव के सीताकुंड उपजिला में कदमरासुल क्षेत्र स्थित बीएम कंटेनर डिपो में शनिवार रात आग लग गई। इसने कहा कि डिपो में लगी आग और उसके बाद हुए विस्फोटों में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई तथा पुलिस एवं दमकल कर्मियों समेत सैकड़ों लोग झुलस गए। स्वास्थ्य एवं सेवा विभाग के प्रमुख इस्ताकुल इस्लाम ने कहा, ‘इस घटना में 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कम से कम 350 लोग सीएमसीएच (चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती हैं। इस्लाम ने मृतक संख्या के बढऩे की आशंका जताई। दमकल सेवा सूत्रों के अनुसार, इस दौरान दमकल विभाग के भी तीन कर्मियों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने इस घटना की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है और उसे आगामी तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। माना जा रहा है कि कंटेनर डिपो में रसायनों के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि रात करीब पौने 12 बजे एक बड़ा विस्फोट हुआ और एक कंटेनर में रसायन होने के कारण आग एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर में फैल गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम को लेकर सूचना नहीं दे रहे सेक्टर अधिकारी
Next: वर्जीनिया में पार्टी के दौरान गोलीबारी में युवक की मौत, सात घायल

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.