Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जरूरतमंदों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: उपपा
  • अल्मोड़ा

जरूरतमंदों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: उपपा

RNS INDIA NEWS 15/09/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। कोरोना काल में सरकार से घोषित राशन एवं पेंशन पाने में हो रही दिक्कतों को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी मुखर हो गई है। उसने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द पात्र लोगों को देने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में सरकार की ओर से घोषित राशन-पेंशन की सुविधा जरूरतमंद लोगों को नही मिल पा रही है। घोषित राशन एवं पेंशन पाने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के 80 करोड़ जरूरतमंद को 5 किलो राशन, दाल समेत अन्य सामग्री प्रति यूनिट देने की घोषणा की थी। अभी तक ये राशन लोगों को नही मिल पाया है। इससे आज जरूरतमंद व बेरोजगार हो चुके लोगों के सामने भुखमरी की नौबत है। इसके साथ ही विकलांगों, परित्यक्ता, विधवा व तलाक शुदा महिलाओं को जुलाई से अब तक पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। पेंशन पर निर्भर लोगों के सामने भारी मुसीबत है। कोरोना काल में सरकार की ओर से जारी घोषणाएं पूरी नहीं होने से जनता में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से घोषित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और पेंशन का भुगतान जल्द करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यहां पार्टी केंद्रीय सचिव आंनदी वर्मा, मीना देवी, सरीता आर्या, प्रभा देवी, विमला, रेशमा परवीन, सरोज, दीपा आर्या, हीरा देवी, किरन आर्या, भावना आर्या, रिजवान परवीन, शगुन आर्या, पुष्पा देवी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस
Next: चाचा ने किया 8 साल के भतीजे से कुकर्म

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-11 at 17.22.31_11zon
  • अल्मोड़ा

श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.