Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीकेंड: तीर्थनगरी ऋषिकेश में होटल, लॉज, कैंप पैक
  • देहरादून

वीकेंड: तीर्थनगरी ऋषिकेश में होटल, लॉज, कैंप पैक

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप है। राहत पाने के लिए वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक तीर्थनगरी ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं। शनिवार को पर्यटकों के दबाव के चलते ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र के होटल, लॉज और कैंप फुल हो गए। हाईवे पर यात्री वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था भी लड़खड़ाती रही। इसे संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान पसीना बहाते रहे, लेकिन देर शाम तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा आदि राज्यों से पर्यटक गंगा में राफ्टिंग का रोमांच और हरीभरी वादियों में सैर सपाटे के लिए शनिवार सुबह से ही तीर्थनगरी पहुंचने शुरू हो गए थे। ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग और हरिद्वार बाईपास मार्ग पर एचआर, डीएल, यूपी नंबर के वाहन नजर आए। भारी संख्या में पर्यटकों के उमड़ने से पर्यटन व्यवसाय चमक उठा। ऋषिकेश, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, तपोवन, गड्डूघाड़, घुघतानी, फूलचट्टी आदि क्षेत्र में होटल, लॉज और कैंपों की फुल बुक हो गई। कमरे फुल होने पर शनिवार दोपहर बाद ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई। ऋषिकेश होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि होटल, कैंपों की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरू होने लगी थी। शनिवार दोपहर तक शत-प्रतिशत बुकिंग होने पर ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई। बताया पिछले दो सप्ताह से पर्यटन कारोबार में तेजी आयी है। कैंप संचालक वैभव थपलियाल ने बताया कि बीती शुक्रवार को ही ऑनलाइन कैंप बुक हो गये थे। कैंप में जगह न मिलने पर पर्यटकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा है। बताया कि स्कूलों में छुट्टियां पड़ने से भीड़ बढ़ी है। परिवार के साथ लोग गर्मी से बचने को ऋषिकेश आ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजधानी में निकला सीएम धामी का विजय जुलूस
Next: चने की सस्ती दाल के नाम पर जनता को लूट रही है सरकार: नेगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.