Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्‍तराखण्‍ड के चाय के उत्‍पादकों लिए है ये बुरी खबर…
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्‍तराखण्‍ड के चाय के उत्‍पादकों लिए है ये बुरी खबर…

RNS INDIA NEWS 03/06/2022
rns featured image new

देहरादून। विदेशों में पसंद की जाने वाली भारतीय चाय के उत्‍पादकों के लिए एक बुरी खबर है। जी हां भारतीय चाय निर्यातक संघ के अध्यक्ष अंशुमान कनोरिया ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खरीदारों ने कीटनाशकों और रसायनों की तय सीमा से अधिक होने के कारण चाय की खेपों की एक सीरीज को वापस लौटा दिया है। वैश्विक चाय बाजार में श्रीलंका की स्थिति कमजोर पड़ने पर भारतीय चाय बोर्ड निर्यात में तेजी लाने पर विचार कर रहा है हालांकि, खेपों की अस्वीकृति के कारण बाहरी शिपमेंट में गिरावट आ रही है। कनेरिया ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि देश में बेची जाने वाली सभी चाय भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के मानदंडों के अनुरूप होनी चाहिए। हालांकि, अधिकांश खरीदार चाय खरीद रहे हैं जिसमें रासायनिक सामग्री असामान्य रूप से उच्च है।

कनेरिया ने आगे बताया है कि कानून का पालन करने के बजाय कई लोग सरकार से भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के मानदंडों को और अधिक उदार बनाने का आग्रह कर रहे हैं लेकिन यह एक गलत संकेत देगा क्योंकि पेय को स्वास्थ्य पेय माना जाता है।
उत्‍तराखण्‍ड राज्य में चाय की खेती के विस्तार से उत्पादन बढ़ने के साथ ही हजारों लोगों को रोजगार मिलने के प्रयास को एक बड़ा झटका लगा है । बताते चलें कि उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड ने प्रदेश के नौ जिलों में चाय के नए बागान विकसित करने के लिए 48 हजार हेक्टेयर जमीन का चयन किया है। इस जमीन की बोर्ड ने मृदा परीक्षण (सोयल टेस्टिंग) भी कर दी है। जल्द ही चाय के पौधरोपण का कार्य शुरू किया जाएगा। चाय की खेती के लिए भूमि देने वाले किसानों को प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का मानना है कि चाय खेती से 15 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।

प्रदेश के चंपावत जिले में चंपावत, लोहाघाट, अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी, भिकियासैंण, चौखुटिया, द्वाराघाट, हवालबाग, बागेश्वर जिले कपकोट, गरुड़, पौड़ी के कल्जीखाल, खिसू्र, पाबौ, पिथौरागढ़ के बेरीनाग, डीडीहाट, मुनस्यारी, उत्तरकाशी के भटवाड़ी, रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ, अगस्त्यमुनि, जखोली, टिहरी जिले के जाखणीधार, चंबा, नरेंद्र नगर, चमोली जिले के गैरसैंण, धराली, पोखरी क्षेत्र में चाय की खेती के लिए जमीन का चयन किया गया है। जहां पर असम, मणिपुर, केरल की दर्ज पर चाय के नए बागान विकसित किए जाएंगे।

जैविक चाय उत्पादन पर सरकार का जोर
प्रदेश में वर्तमान में लगभग 14 हजार हेक्टेयर भूमि पर चाय की खेती की जा रही है। सालाना 90 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन किया जा रहा है। चमोली जिले के नौटी, चंपावत और नैनीताल जिले के घोड़ाखाल क्षेत्र में 485 हेक्टेयर क्षेत्रफल में जैविक चाय तैयार की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ग्रीन जैविक चाय का की काफी मांग है। हालांकि अंतराष्‍टीय बाजार से इस तरह से चाय की एक बड़ी खेप का वापस आना शुभ संकेत नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि जैविक चाय मंे इस तरह से कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया जाता है ऐसे में उत्‍तराखण्‍ड की चाय को बाजार मिलना कठिन नहीं होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर बैठे ही पहाड़ के छात्र चुन सकेंगे दून और दिल्ली के कालेज
Next: राशिफल 04 जून

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.