Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान
  • देहरादून

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान

RNS INDIA NEWS 03/06/2022
rns featured image new

देहरादून। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही संस्था मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग ए डिफरेंस (मैड) की ओर से शुक्रवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने बीते ग्यारह साल से रिस्पना बिंदाल और नदी के संरक्षण के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संस्था क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित करने जा रही है।
जिसे मैडथन नाम दिया गया है। युवा पदाधिकारियों अभिजय नेगी, आरती बिष्ट, शिल्पी, आशुतोष, सात्विक और करन ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पांच जून को पैवेलियन ग्राउंड से दौड़ शुरू होगी। जो बुद्धा चौक, रेसकोर्स, सूरी चौक, पुलिस लाइन, आराघर, ईसी रोड, एश्लेहॉल होते हुए पैवेलियन ग्राउंड पर ही संपन्न होगी। आठ किलोमीटर की इस दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में आठ हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को पांच हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को तीन हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके बाद 6 जून को दून इंटरनैशनल स्कूल में गाला आर्ट कॉम्पीटिशन आयोजित होगा। सात जून को कर्नल ब्राउन स्कूल में शाम साढ़े पांच बजे से लेकर आठ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

प्लास्टिक मुक्त होगा कार्यक्रम
आयोजकों ने बताया कि मैड संस्था ने प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत अब हमेशा कपड़ों के बैनर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसके अलावा पानी पिलाने के लिए स्टील के गिलास और कुल्हड़ का इस्तेमाल होगा। रिफ्रेशमेंट की पैकिंग के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी को जीत पर यूकेडी ने दी शुभकामनाएं
Next: पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली साइकिल रैली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.