Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फोटो पंजीकरण को लाइन में खड़े 5 तीर्थयात्री गर्मी से बेहोश
  • देहरादून

फोटो पंजीकरण को लाइन में खड़े 5 तीर्थयात्री गर्मी से बेहोश

RNS INDIA NEWS 02/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। चिलचिलाती धूप में चारधाम यात्रा के फोटो पंजीकरण के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना तीर्थ यात्रियों के लिए मुसीबत बन रहा है। बुधवार को गर्मी से बेहाल पांच श्रद्धालु अचानक चक्कर आने से बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। साथी श्रद्धालुओं ने इन्हें संभाला और हेल्थ रिलीफ केंद्र में उपचार कराया। हालत ठीक होने पर यात्री पंजीकरण के लिए दोबारा लाइन में खड़े हुए। चारधाम यात्रा के लिए सीमित संख्या में फोटो पंजीकरण होने से दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। इसका खामियाजा विभिन्न प्रांतों से आए तीर्थ यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में पंजीकरण के 21 काउंटर बनाए गए हैं। पिछले पांच दिनों से सभी काउंटरों के आगे श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग रही है। शेड की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यात्री खुले आसमान के नीचे चिलचिलाती धूप में खड़े होने को मजबूर हैं। बुधवार को भी पंजीकरण के लिए भारी संख्या में तीर्थयात्री उमड़े। हालात यह रहे कि सभी काउंटरों के आगे आधा किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। हवा-पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पंजीकरण के लिए चिलचिलाती धूप में खड़े तीर्थयात्री बेहाल नजर आए। यात्री धूप से बचने के लिए प्लास्टिक की चादर और छाते का सहारा ले रहे हैं, लेकिन तन को झुलसाने वाली गर्मी के आगे यह इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। शिवपुरी, मध्यप्रदेश से आए रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि पंजीकरण के लिए लाइन में काफी देर से चिलचिलाती धूप में खड़े उनके साथ आए पांच यात्री तीन महिलाएं और दो पुरूष चक्कर आने से बेहोश हो गए। यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में स्थित यात्री हेल्थ रिलीफ कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 31 मई तक साढ़े 13 लाख यात्री कर चुके हैं चारधाम के दर्शन
Next: रसोई घर में पंखे के कुंडे से नौवीं के छात्र ने लगाई फांसी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.