Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • यात्रा बस अड्डा फुल होने पर अन्यत्र शिफ्ट किए यात्री
  • हरिद्वार

यात्रा बस अड्डा फुल होने पर अन्यत्र शिफ्ट किए यात्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए यात्रा के पहले पड़ाव ऋषिकेश में तीर्थयात्री भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे फोटो पंजीकरण, यात्रियों के रुकने आदि की व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है। देर रात चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड यात्रियों से पैक होने पर पुलिस ने दो हजार से अधिक यात्रियों को व्यापार सभा भवन और वेडिंग प्वाइंट में शिफ्ट कराया। फोटो पंजीकरण का नंबर नहीं आने या फिर पंजीकरण के दो से तीन दिन बाद यात्रा पर जाने की अनुमति मिलने के चलते काफी संख्या में तीर्थयात्री ऋषिकेश धर्मशाला, होटल आदि में रुके हुए हैं। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में स्थित रैन बसेरे फुल होने से तीर्थयात्री खुले आसमान के नीचे डेरा डाले हुए हैं। खास बात यह कि तीर्थयात्रियों की संख्या घटने की बजाय हर रोज बढ़ रही है। देर रात चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यात्रियों को अन्यत्र शिफ्ट करना शुरू किया, ताकि भीड़ के चलते यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में अव्यवस्था नहीं फैले। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि आधी रात को बस टर्मिनल कंपाउंड से करीब 2 हजार तीर्थयात्रियों को दून रोड स्थित व्यापारसभा भवन, हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में ठहराने की व्यवस्था की गई। बताया कि पुलिस यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की बदइंतजामी नहीं हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काजल चोरी मामले में 4 गिरफ्तार
Next: कार की टक्कर से स्कूटर सवार चाची-भतीजा घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

भगवानपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.