Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • काजल चोरी मामले में 4 गिरफ्तार
  • हरिद्वार

काजल चोरी मामले में 4 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/06/2022
rns featured image new

चार लाख साठ हजार सात सौ पचास रूपए कीमत की काजल बरामद

हरिद्वार। सिडकुल स्थित हिन्दुस्नान यूनीलीवर कंपनी से आई कॉनिक काजल चोरी मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर आई कॉनिक काजल की 11 पेटी  बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 13 हजार रूपए की नकदी भी बरामद हुई है। बरामद काजल की कीमत 4,60,750 रूपए है। चार आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीती 22 मई की रात्रि हिन्दुस्तान यूनिलीवर कंपनी से आई कॉनिक काजल की 14 पेटी चोरी कर ली गयी थी। कंपनी प्रबंधन की और से चोरी का मुकद्मा दर्ज कराए जाने के बाद घटना के खुलासे व चोरों की गिरफ्तारी के लिए सिडकुल थाना पुलिस एवं एसओजी टीम का गठन किया गया। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए डैन्सो चोक से चार लड़कों को पेटी आई कॉनिक काजल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बहादुर उर्फ अक्खन, अमरीश कुमार उर्फ छोटू, मयंक व अभिजीत निवासी ग्राम सिदडू कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार बताए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि बीती 22 मई की रात वे कम्पनी के पीछे की लोहे की जाली तोड़कर अन्दर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चुरायी गयी काजल की 3 पेटी अलग-अलग लोगों को बेच दी है। आरोपी बहादुर ने बताया कि काजल की 9 पेटियां उसके साले अंकित के घर दहियाकी मण्डावाली मंगलौर में घर में छिपा कर रखी गयी हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर ग्राम दहियाकी मण्डावाली मंगलौर से काजल की 9 पेटीयां बरामद कर ली। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। घटना में शामिल विकास, मोनू, शुभम, इन्द्रजीत निवासी ग्राम सिदडू कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम में सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल, एसआई बारूसिंह चौहान, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, दीपक दानू, पवन कुमार, हरीश राणा, सीआईयू कांस्टेबल पदमसिंह व विवेक यादव शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 7 महिलाओं सहित 12 जेबकतरे पकड़े
Next: यात्रा बस अड्डा फुल होने पर अन्यत्र शिफ्ट किए यात्री

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

भगवानपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.