Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हाईकोर्ट बार चुनाव निरस्त करने की मांग
  • नैनीताल

हाईकोर्ट बार चुनाव निरस्त करने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/06/2022
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 27 मई को संपन्न हुए चुनाव में वन बार वन वोट के नियम का पालन न होने की शिकायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे शशिकांत शांडिल्य ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की है। शिकायती पत्र में नियम विरुद्ध हुए चुनाव को रद्द करने की मांग की गई है। साथ ही शिकायती पत्र की प्रति बार काउंसिल ऑफ इंडिया व उत्तराखंड के चेयरमैन को भी भेजी गई है। इसमें नियम विरुद्ध मतदान करने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामित मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए पत्र में शांडिल्य ने कहा है कि चुनाव के लिए जारी की गई वोटर लिस्ट में 1229 वोटर दर्शाए गए थे। इनमें से 793 वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लेकिन ज्ञात हुआ है कि बहुसंख्या में अन्य बार एसोसिएशन के ऐसे सदस्यों ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान किया है, जो पहले ही अपना मतदान अपनी बार एसोसिएशन में कर चुके हैं। यह उच्चतम न्यायालय तथा बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड द्वारा जारी वन बार वन वोट के संदर्भित निर्देशों का उल्लंघन है। पत्र में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अन्य बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा किए गए मतदान की नियमानुसार जांच कर विधि अनुसार उचित कार्रवाई करने, दोषी पाए जाने पर ऐसे सदस्यों के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई करने व चुनाव प्रक्रिया को निरस्त कर पुनः मतदान कराने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल में 300 अतिक्रमण चिह्नित किए
Next: कस्टम ड्यूटी के नाम पर युवती से ठगे 2 लाख

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.