Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लाखों की लागत से बने पोस्टमार्टम हाउस को स्वास्थ्य विभाग ने अनुपयुक्त करार दिया
  • हरिद्वार

लाखों की लागत से बने पोस्टमार्टम हाउस को स्वास्थ्य विभाग ने अनुपयुक्त करार दिया

RNS INDIA NEWS 15/09/2020
rns featured image new

रुडकी। लक्सर में बसेड़ी रोड पर लाखों की लागत से बनाए गए पोस्टमार्टम हाउस को स्वास्थ्य विभाग ने अनुपयुक्त करार दे दिया है। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक के साथ इसका निरीक्षण किया था। अब विभाग की मांग पर नगरपालिका अध्यक्ष ने पोस्टमार्टम हाउस के लिए दूसरी भूमि देने का भरोसा दिया है। लक्सर और खानपुर में दुर्घटना या दूसरी आपराधिक घटनाओं में मरने वालों के शव का पोस्टमार्टम अभी तक रुडक़ी के सिविल अस्पताल या हरिद्वार जिला अस्पताल में होता है। करीब सात-आठ साल पहले सरकार ने लक्सर में पोस्टमार्टम हाउस निर्माण को मंजूरी दी थी। ग्रामीण निर्माण विभाग (उस समय ग्रामीण अभियंत्रण सेवा) ने बसेड़ी ग्रामसभा की जमीन पर इसका निर्माण भी कर दिया था। पर आज तक इसमें एक भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। जबकि स्थानीय लोग लक्सर में पोस्टमार्टम की सुविधा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। गत दिवस सीएमओ डॉ. शंभु कुमार झा ने लक्सर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा के साथ पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पोस्टमार्टम हाउस अत्यंत जर्जर हालत में मिला। भवन के फर्श व पलास्तर के साथ ही सारे खिडक़ी दरवाजे भी टूटे पड़े थे। इसके चारों तरफ झाड़, झाडिय़ां खड़ी मिली। भवन की हालत देख सीएमओ ने वहां पोस्टमार्टम की सुविधा शुरू करने से साफ मना कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जहां पोस्टमार्टम हाउस बना है, वह जगह इसके अनुकूल नहीं है। वहां इसे गलत बनाया गया है। इसे बनाने से पहले स्वास्थ्य विभाग से राय लेनी चाहिए थी। भवन भी अत्यंत खराब हालत में है। इसलिए वहां सुविधा नहीं दी जा सकती है। बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष से दूसरी जगह भूमि देने की मांग की गई है। उन्होंने इसका आश्वासन दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैस गोदाम पर फायरिंग मामले में गोदाम स्वामी के बयान दर्ज
Next: पुरानी पेंशन व्यवस्था की मांग को लेकर एनपीएस कार्मिकों ने रखा परिवार संग उपवास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

रिश्तेदारी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का कोतवाली घेराव

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.