Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रिश्तों का खून : लग्जरी लाइफ के लिए करा दी माता-पिता की हत्या
  • राष्ट्रीय

रिश्तों का खून : लग्जरी लाइफ के लिए करा दी माता-पिता की हत्या

RNS INDIA NEWS 28/05/2022
rns featured image new

लुधियाना (आरएनएस)। लुधियाना में वायुसेना के रिटायर्ड अफसर भूपिंदर सिंह और उनकी पत्नी सुष्पिंदर कौर की हत्या के मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है, वह चौंकाने वाला है। 66 साल के भूपिंदर और उनकी 62 वर्षीय पत्नी की हत्या उनके बेटे ने ही कराई थी। बुधवार को दोनों का कत्ल हो गया था। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि दंपति के बेटे हरमीत उर्फ मनी ने तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को ढाई लाख रुपये और नौकरी देने का लालच देकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि मनी अपने पिता की संपत्ति और कारोबार को हथियाना चाहता था। पुलिस ने हरमीत के अलावा कॉन्ट्रैक्ट किलर बलविंदर सिंह राजू को अरेस्ट कर लिया है। हत्याकांड में शामिल दो अन्य युवकों विकास गिल और सुनील मसीह की तलाश जारी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की वह फुटेज भी बरामद कर ली है, जिसे आरोपी ने हत्याकांड के बाद हटा दिया था। अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक और उस मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया है, जिसे हरमीत ने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से बातचीत के लिए खरीदा था। दरअसल हत्याकांड के बाद पुलिस को इस बात पर संदेह हुआ था क्योंकि घर में जबरन घुसने के प्रमाण नहीं मिले थे। इससे यह संदेह पैदा हुआ था कि किसी करीबी ने ही यह घटना कराई है।

सिर्फ पिता की हत्या का था प्लान, बीच में आई तो मार डाला
इस पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो आरोपियों के अंदर आने और फिर जाने का सीन दिखा, जिससे 24 घंटे के अंदर केस का खुलासा हो गया। हरमीत अपने पैरेंट्स के साथ ही रहता था, जबकि दो बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है। कमिश्नर ने कहा, हरमीत अपने पिता की संपत्ति और कारोबार पर पूरा नियंत्रण चाहता था। परिवार घर के ही अलग-अलग हिस्सों में रहता था। बेटा सिर्फ अपने पिता को ही मारना चाहता थे, लेकिन बीच में मां के आने के चलते उसका भी कत्ल कर दिया गया। दरअसल लग्जरी लाइफ जीने के लिए उसने यह साजिश रची थी।

सिर्फ गुजारे के लिए पैसे मिलने से था परेशान
पुलिस ने कहा कि बुजुर्ग दंपति के बेटे ने ही हत्यारों को घर में एंट्री कराई थी और फिर बाहर भेजा था। हत्या की साजिश रचने वाले बेटे ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि पिता उसको हर महीने 10,000 रुपये ही देते थे और उसकी पत्नी को 8,500 रुपये की रकम दी जाती थी। उसका कहना था कि पिता को अच्छी खासी पेंशन मिलती थी और कारोबार भी अच्छा चल रहा था। लेकिन वह उसमें हिस्सेदार नहीं था और उसे दूर रखा जाता था। इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। मनी की पत्नी के भी इस हत्याकांड में शामिल होने की बात से पुलिस ने फिलहाल इनकार किया है, लेकिन पूरी जांच किए जाने की भी बात कही है।

बेरोजगार थे तीनों हत्यारे, लालच में करा दिया कत्ल
कॉन्ट्रैक्ट किलर बलविंदर, विकास और सुनील तीनों ही शादीशुदा हैं, लेकिन बेरोजगार थे। कुछ वक्त पहले तक वे किसी दुकान पर काम करते थे, लेकिन नौकरी छूट गई थी। एक महीने पहले ही वे हरमीत उर्फ मनी से मिले थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, इन लोगों की जब हरमीत से मुलाकात हुई तो उसने पैसों और नौकरी का लालच देकर पिता की हत्या करने का ऑफर दिया। उसने उन लोगों को ढाई लाख रुपये और नौकरी देने का ऑफर दिया था, जिस पर तीनों राजी हो गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में हो रहे काम को तीसरी आंख से देखते हैं पीएम मोदी
Next: असम में बाढ़ से तबाही, मरने वालों की संख्या 30 पहुंची, 5.61 लाख लोग प्रभावित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.