Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कॉफी के लिए दूध लेने निकला शख्स करोड़पति बनकर लौटा, किस्मत पर नहीं हो रहा यकीन
  • अंतरराष्ट्रीय

कॉफी के लिए दूध लेने निकला शख्स करोड़पति बनकर लौटा, किस्मत पर नहीं हो रहा यकीन

RNS INDIA NEWS 28/05/2022
rns featured image new

न्यूयॉर्क। कहते हैं ऊपरवाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसे शख्स को ऐसे ही छप्परफाड़ के पैसा मिला है। इतना पैसा कि उसे समझ ही नहीं आ रहा कि ये सपना है या हकीकत। मामला अमेरिका का है। एक शख्स सुबह उठा और उसा पता चला कि कॉफी बनाने के लिए दूध तो है ही नहीं। वो शख्स घर से दूध लेने पास के फूड लायन स्टोर के लिए निकला। इस बीच उसकी नजर ग्राहक सेवा काउंटर पर पड़ी जहां 14 मई की लॉटरी के लिए पावरबॉल टिकट मिल रहा था। उसने कुछ देर सोचा और उसे खरीदने का फैसला कर लिया। अगले दिन लॉटरी का रिजल्ट आने के बाद उसने अपनी टिकट से विजेता लॉटरी का नंबर मिलना शुरू किया तो वो खुशी से झूम उठा क्योंकि वो करोड़पति बन चुका था। लॉटरी विजेता ने बताया कि ड्रा में दिए गए पहले पांच नंबर उसकी टिकट पर दिए गए नंबरों से मेल खाते थे लेकिन वो ड्राइंग में पावरबॉल नंबर से चूक गया। एसईईएल से बात करते हुए उसक शख्स ने बताया कि पावरबॉल नंबर मिस होने के बावजूद उसने कैसे करोड़ों रुपये जीते। उसने बताया कि एक डॉलर अतिरिक्त देकर उसने पॉवरप्ले खरीद लिया था जिसमें कई विकल्प मिलते हैं। आखिरकार उस शख्स को 2 मिलियन डॉलर की लॉटरी लगी यानी उसने एक झटके में करीब 15.52 करोड़ रुपये जीत लिए।
लॉटरी निकालने वाली वेबसाइट के मुताबिक इतनी बड़ी रकम जीतने की संभावना 1,16,88,054 में से 1 है यानी एक करोड़ से ज्यादा लोगों में कोई एक होता है जिसकी इतनी बड़ी लॉटरी लगती है। अमेरिका के उत्तरी केलिफोर्निया में भी एक शख्स की किस्मत ऐसे ही चमकी। इसे किस्मत ही कहेंगे कि उसने दो लॉटरी टिकट खरीदी और दोनों ही टिकट पर उसने जैकपॉट जीता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस से भारत की तेल खरीद ने तोड़ा रिकॉर्ड
Next: मंकीपॉक्स के मामलों को लेकर यूपी में अलर्ट जारी

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.