Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नहाते हुए गंगा में बहे तीन युवक, एक का शव बरामद, दो लापता
  • देहरादून

नहाते हुए गंगा में बहे तीन युवक, एक का शव बरामद, दो लापता

RNS INDIA NEWS 25/05/2022
default featured image

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी में गंगा में स्नान करते समय दिल्ली के तीन युवक बह गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है। जबकि गंगा में लापता दो युवकों की तलाश में देर शाम तक एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर के समय दिल्ली से नौ लोगों एक दल ऋषिकेश घूमने आया था। इनमें से शुभम (22) और उसका भाई कार्तिक (20) निवासी डी-टू 79/80 सेक्टर-11 रोहणी, नई दिल्ली और दिपांशु (20), निवासी नजफगढ़, गली नंबर 4, नई दिल्ली गंगा में स्नान करने के लिए उतर गए। इस दौरान अचानक वे तीनों गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगे। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल युवकों की तलाश को सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शुभम का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। जबकि कार्तिक और दीपांशु का कहीं पता नहीं चल पाया। शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि मृतक शुभम और लापता कार्तिक सगे भाई हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि लापता युवकों की तलाश में बुधवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उप संभागीय परिवहन कार्यालय रानीखेत बनने की तैयारियां तेज़, जून से शुरू होने की संभावना
Next: अराजक तत्वों ने पार्किंग में खड़े तीन वाहनों के शीशे तोड़े

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.