Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बर्फबारी में बीकेटीसी अध्यक्ष अपने स्टाफ के साथ पूछते रहे यात्रियों की तकलीफें
  • रुद्रप्रयाग

बर्फबारी में बीकेटीसी अध्यक्ष अपने स्टाफ के साथ पूछते रहे यात्रियों की तकलीफें

RNS INDIA NEWS 25/05/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में खराब मौसम के बीच बारिश और बर्फबारी में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने समिति के अधिकारी कर्मचारियों के साथ लगातार मंदिर परिसर और आसपास का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने यात्रियों का हालचाल भी पूछा। साथ ही बर्फबारी और बारिश में भीगने से बचने की सलाह भी दी। मंगलवार को केदारनाथ में सुबह से बर्फबारी होती रही। इस बीच जगह-जगह बर्फ में यात्रियों को परेशानियां भी हुई किंतु केदारनाथ में एक ओर बीकेटीसी यात्रियों की मदद में जुटी रही, वहीं पुलिस, प्रशासन और आईटीबीपी के जवान भी यात्रियों की मदद करते रहे। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कार्याधिकारी आरसी तिवारी, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, केदारनाथ पुजारी टी. गंगाधर लिंग, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, उमेश शुक्ला, प्रबल सिंह चौहान आदि के साथ मंदिर परिसर सहित अनेक स्थानों का निरीक्षण किया। देखा कि किसी यात्री को बर्फबारी से और अन्य तकलीफें तो नहीं हो रही है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने केदारपुरी में सभी स्थानीय लोगों से भी विपरीत मौसम में यात्रियों की मदद का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने तीर्थयात्रियों के जज्बे की भी प्रशंसा की। कहा कि तीर्थयात्रियों की बाबा केदार में अटूट आस्था है इसी के चलते बारिश और बर्फबारी में भी बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ पहुंचे। कहा कि सरकार, प्रशासन, बीकेटीसी की ओर से यात्रा मार्ग, पड़ाव और धाम में तीर्थयात्रियों की हर संभव मदद की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ धाम में मई में भी बर्फबारी
Next: शिक्षक पर बच्चों के लिए जाति सूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.