Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी की बड़ी बैठक, अमित शाह और नड्डा ने बनाई रणनीति
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी की बड़ी बैठक, अमित शाह और नड्डा ने बनाई रणनीति

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। होम मिनिस्टर अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने आज चार घंटे की बैठक की। इस बैठक में राज्यसभा चुनाव और आने वाले राष्ट्रपति चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन और विपक्ष दोनों ने भारत के नए राष्ट्रपति के लिए अपने-अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर ली है। यह चुनाव 2024 के नेशनल चुनावों के लिए एक निर्याणक चुनाव माना जा रहा है।
राज्य सभा की 57 सीटों पर 10 जून को मतदान के लिए नामांकन शुरू होने से एक दिन पहले भाजपा नेताओं ने सोमवार शाम नड्डा के घर पर मुलाकात की। राज्यसभा चुनाव का असर राष्ट्रपति चुनाव पर भी पड़ेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 25 जुलाई को समाप्त हो रहा है। विपक्ष ने अभी तक राष्ट्रपति पद के लिए एक संयुक्त उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
तेलंगाना के सीएम केसीआर 2024 के आम चुनाव के लिए गैर-कांग्रेसी, गैर-बीजेपी मोर्चे के लिए काम कर रहे हैं। जिसे लेकर वे लगातार विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जाहिर है कि अपने इस नए गठजोड़ का टेस्ट वे राष्ट्रपति चुनाव में करना चाहेंगे। हाल ही में केसीआर ने अपने दिल्ली समकक्ष अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कीष उन्होंने पहले उद्धव ठाकरे, शरद पवार, अखिलेश यादव से मुलाकात की थी और एमके स्टालिन और ममता बनर्जी से फोन पर बात की थी। उनके कर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से मिलने की भी उम्मीद है।
केसीआर बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दोनों से भी मुलाकात करेंगे। नीतीश कुमार, जिनके संबंध सहयोगी भाजपा के साथ पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण रहे हैं, पिछले कुछ राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर रहे हैं. नीतीश कुमार का जाति जनगणना पर एक सर्वदलीय बैठक के साथ आगे बढऩे का कदम – जो तेजस्वी यादव चाहते हैं लेकिन भाजपा विरोध कर रही है – उनके सहयोगी के लिए एक बड़ा झटका माना जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिग्गज कम्युनिस्ट नेता और 3 बार सांसद रहे शिवाजी पटनायक का हुआ निधन
Next: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अब 26 मई को होगी अगली सुनवाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.