Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की मदद कर रहे एसडीआरएफ जवान
  • देहरादून

बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की मदद कर रहे एसडीआरएफ जवान

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश में यात्रा पर रवाना होने से पहले फोटो पंजीकरण के लिए पहुंचने वाले वृद्ध यात्रियों की एसडीआरएफ के जवान मदद कर रहे हैं। खासकर उन बुजुर्गों की जो फोटो पंजीकरण के लिए ज्यादा देर तक लाइन में खड़े होकर इंतजार नहीं कर सकते। एसडीआरएफ के जवान उन्हें कुर्सी में बैठाकर अपने मोबाइल से पंजीकरण कर रहे हैं। इस नई व्यवस्था से श्रद्धालु गदगद हैं। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में स्थित फोटो पंजीकरण केंद्र में पिछले तीन दिन से फोटो पंजीकरण एसडीआरएफ के विशेष कोटे से हो रहा है। लिहाजा केंद्र में एसडीआरएफ के जवान केंद्र कर्मियों के साथ सुबह 5 बजे से रात के 11 बजे तक फोटो पंजीकरण केंद्र में डटे हैं। केंद्र कार्यालय में और बाहर परिसर में एसडीआरएफ के जवान अपने मोबाइल से बुजुर्गों के चार धाम यात्रा के फोटो पंजीकरण करते नजर आ रहे हैं। सोमवार सुबह भी यही नजारा रहा। कुर्सियों में बैठे बुजुर्गों से घिरे एसडीआरएफ के जवान आधार कार्ड लेकर फोटो पंजीकरण करने में व्यस्त रहे। इस नई व्यवस्था से लाइन में काफी देर तक खड़े होने में असमर्थ वयोवृद्ध यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। झांसी से आई 70 वर्षीय सुषमा और 76 वर्षीय सदानंद ने बताया कि वह पहले भी चार धाम की यात्रा कर चुके हैं। लेकिन इस बार पंजीकरण से लेकर अन्य व्यवस्थाएं मुकम्मल है। एसडीआरएफ जवानों का कार्य सराहनीय है। प्रभारी निरीक्षक एसडीआरफ कविंद्र सजवाण ने बताया कि जवान पंजीकरण में केंद्र कर्मियों का सहयोग कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर यात्री को हेली एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
Next: युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.