Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भूमि विवाद में दंपति पर चलाई गोलियां, भगदड़ मची
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि विवाद में दंपति पर चलाई गोलियां, भगदड़ मची

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच चल रही पंचायत के दौरान एक युवक ने दंपति पर गोलियां चला दीं। दंपति किसी तरह बचा। वहीं, फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गयी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मौके से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
कीरतपुर निवासी जोगेंद्र के अनुसार उन्होंने एक महिला से कीरतपुर में ही एक प्लाट खरीदा था। एक लाख 30 हजार रुपये देने के बावजूद उन्हें प्लाट पर कब्जा नहीं दिया गया। कई बार गुहार लगाने पर भी बात नहीं बनी तो गोविंद नाम के एक व्यक्ति ने दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया। इसके लिये गोविंद ने दंपति और विक्रेता महिला को बातचीत के लिये दानपुर बुलाया। जोगेंद्र के अनुसार सोमवार शाम चार बजे वह अपनी पत्नी सपना और दो बच्चों सूरज-दिव्यांश संग दानपुर पहुंचे। यहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। विक्रेता महिला कुछ देर बाद स्कूटी पर एक युवक संग पहुंची। दोनों पक्षों में बातचीत शुरू हुयी, इस दौरान लोगों ने भी महिला को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बीच महिला के साथ आये युवक ने जोगेंद्र की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और धमकाने लगा। विरोध करने पर उसने जोगेंद्र और उनकी पत्नी पर गोली चला दी। दोनों किसी तरह बचे।

बाद में आरोपी दो राउंड हवाई फायरिंग करते हुये महिला को लेकर भाग निकला। आरोप है कि युवक दो पिस्टल लेकर आया था, जिन्हें लहराते हुये वह दहशत फैलाता हुआ निकला। उधर, घटना से अफरातफरी मच गयी। सूचना पर एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया। गांव दानपुर में भूमि विवाद के चलते गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कारतूस बरामद कर सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिया है। पीड़ित की तहरीर आने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। साथ ही आरोपी युवक और महिला की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध हालात में दसवीं की छात्रा की मौत
Next: सद्दाम हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.