Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पेड़ टूटने से चार परिवारों के रसोई एवं शौचालय ध्वस्त
  • रुद्रप्रयाग

पेड़ टूटने से चार परिवारों के रसोई एवं शौचालय ध्वस्त

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर गंगतल महादेव मंदिर के पास रविवार देर शाम सदियों पुराना वट वृक्ष अचानक जड़ से उखड़ गया। वट वृक्ष के धराशाही होने से मन्दिर के पुजारियों के चार परिवारों के रसोई एवं शौचालय ध्वस्त हो गए। जबकि आवासीय भवन और पौराणिक गंगतल महादेव मंदिर खतरे की जद में आ गए हैं। गनीमत रही पेड़ आवाजाही और सड़क की ओर नहीं गिरा अन्यथा बड़ी क्षति हो सकती थी। मवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने भी प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए उचित मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिया। उन्होंने एसडीआरएफ को बुलवाकर शीघ्र क्षतिग्रस्त पेड़ को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व उपनिरीक्षक को नुकसान का आकलन कर शीघ्र ही रिपोर्ट उपजिलाधिकारी तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इधर, एसडीआरएफ ने पेड़ को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी। पेड़ गिरने की आवाज सुनते ही वहां स्थित आवासीय भवनों में रह रहे लोग घरों से बाहर निकल गए। पेड़ को उखड़ता देखकर वे सुरक्षित जगहों की ओर भाग गए। इस दौरान गंगतल महादेव मन्दिर के पुजारी सुभाष गोस्वामी, जगदम्बा गोस्वामी, त्रिलोचन गोस्वामी तथा चम्पा देवी के रसोईघर एवं शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि बिजली तथा पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई। प्रभावित सुभाष गोस्वामी एवं जगदम्बा गोस्वामी ने बताया कि वे लोग बरसों से यहां पर रहकर मन्दिर की देखभाल एवं पूजा आदि कार्य करते आ रहे हैं। इनके आवासीय भवन भी मन्दिर के आस पास ही हैं, किंतु अब वट वृक्ष के टूटने से उनके आवासीय भवनों के साथ ही मन्दिर के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण करने वाली संस्था ग्रेफ पर आरोप लगाया कि उनके बार-बार अनुरोध करने के बाबजूद उस समय इस वट वृक्ष को नहीं हटाया जबकि मन्दिर के आस पास अन्य पीपल एवं वट वृक्षों को जड़ सहित हटाया गया था। यदि उस समय इस वट वृक्ष को भी कार्यदाई संस्था द्वारा हटा कर सुरक्षा दीवार दे दी जाती तो आज यह नुकसान नहीं होता। प्रभावित परिवारों ने शासन प्रशासन से उनके नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में आयोजित ऑक्टेव-2022 महोत्सव का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन
Next: संदिग्ध हालात में दसवीं की छात्रा की मौत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.