Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • प्रीतम भरतवाण के गीतों पर जमकर थिरके दर्शक
  • पौड़ी

प्रीतम भरतवाण के गीतों पर जमकर थिरके दर्शक

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

पौड़ी। ग्रीष्मोत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या जागर सम्राट पद्यश्री प्रीतम भरतवाण के नाम रही। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया। रामलीला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने नारैणी दुर्गा भवानी, शिवजी कैलाश रदन की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या में भरतवाण के नागराजा व गोरिल-कंडोलिया जागर पर पश्वा अवतरित हुए। भरतवाण ने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत नागराजा जागर से की। इसके बाद भरवाण के तिबारी मा बैठी होल‌ि सौंज्यणा मेरी, मिजाजी हौंसिया, घास काटी घसीली, बांद अमरावती, सरुली मेरु जिया लगीगे, मेरी गांजणा गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक जमकर थिरके। लोक गायिका सीमा पंगरियाल, लोक गायक सुरतम भरवाण के गीतों की प्रस्तुतियों पर भी दर्शक झूमते नजर आए। संगीत पक्ष में सुरेंद्र कोहली, मोंटी मंद्रवाल, सुभाष पांडेय, गोविंद शरण, रुकमेश नौटियाल, विजेंद्र कुमार ने संगत की। सूरज जोशी, रीता ध्यानी, नील शाह, श्वेता जोशी, नीरज, प्राची ध्यानी, करण सिंह, रेणु पंवार ने लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। अरविंद नेगी दल प्रबंधक, राय सिंह रावत नृत्य निर्देशक व राकेश ने वस्त्र सज्जा की। इससे पूर्व रामलीला मैदान में आयोजित ग्रीष्मोत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी शांति देवी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोक सांस्कृतिक विरासत की थाती नगरी पौड़ी में ग्रीष्मोत्सव का आयोजन एक ऊर्जापूर्ण कार्यक्रम है। जिसमें युवा प्रतिभाओं को सुनहरी यादों की समौण मिल रही है। अध्यक्ष शांति देवी ने पालिका प्रशासन को आयोजन में हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। इस अवसर पर विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिला मंत्री भाजपा मैत्री प्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद दनोसी, पूर्व सभासद संगीता रावत, ग्राम प्रधान बैंग्वाड़ी मधु खुगशाल, प्रवीण नेगी आदि मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या का संयोजन लोक गायक अनिल बिष्ट व संचालन गणेश खुगशाल गणि ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ पहुंचे शंकराचार्य वासुदेवानन्द सरस्वती, लोगों ने किया स्वागत
Next: श्रीनगर में आयोजित ऑक्टेव-2022 महोत्सव का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.