Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य सेवा से हटाए कर्मियों के समर्थन में ‘आप’ का सचिवालय कूच, पुलिस से नोकझोंक
  • देहरादून

स्वास्थ्य सेवा से हटाए कर्मियों के समर्थन में ‘आप’ का सचिवालय कूच, पुलिस से नोकझोंक

RNS INDIA NEWS 23/05/2022
rns featured image new

देहरादून। अस्पतालों से हटाए गए कर्मचारियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को उन्होंने सचिवालय कूच शुरू किया। पुलिस ने सहस्रधारा रोड पर उन्हें रोकने के लिए बैरीकेटिंग लगाया था। यहां पर उनकी पुलिस से नोकझोंक हुयी। आप के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया की अगुवाई में कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में संघर्ष की घड़ी में इन कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किए बगैर कई हजार लोगों की जान बचाई। अब उनको स्थाई करने के बजाए उनको सड़क पर धक्के खाने को मजबूर कर दिया। राज्य सरकार चंपावत उपचुनाव में मस्त है और दूसरी ओर फ्रंटलाइन वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर धरना देने को मजबूर है। इस दौरान जीतेन्द्र पंत, सरिता गौतम, सतीश शर्मा, दीप प्रकाश पंत, इंदु व्यास आदि मौजूद रहे। उधर, दून अस्पताल से हटाए गए कर्मचारियों का मामला कैबिनेट में न आने से उनमें आक्रोश है। कूच में वह जोरदार प्रदर्शन कर सरकार एवं अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। विगत दिनों मामला कैबिनेट में नहीं आने से उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के घर पर भी प्रदर्शन किया था। बता दें कि प्रदेश के अस्पतालों से बाइस सौ नर्सिंग पैरामेडिकल कर्मचारी हटाए गए हैं जिनमें 612 कर्मचारी दून अस्पताल के शामिल है वह पिछले डेढ़ माह से आंदोलन कर रहे हैं। कहा कि मंत्री से उनकी वार्ता हुई है, उम्मीद है जल्द उनके हक में सरकार फैसला लें। उधर दून मेडिकल कॉलेज से एक रिमाइंडर शासन को भेजा गया है। जिसमें कर्मचारियों की कमी बताई गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोजगार: अल्मोड़ा अरबन को-आपरेटिव बैंक में आई भर्ती, आयुसीमा 21 से 40 वर्ष
Next: तिब्बती समाज के लोग हमारे भाई मित्र और सहयोगी- काऊ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.