Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कोविड वैक्सीन लेने से किया इनकार, वायुसेना के 3 कैडेट को अधिकारी के तौर पर नहीं किया जाएगा शामिल
  • अंतरराष्ट्रीय

कोविड वैक्सीन लेने से किया इनकार, वायुसेना के 3 कैडेट को अधिकारी के तौर पर नहीं किया जाएगा शामिल

RNS INDIA NEWS 23/05/2022
rns featured image new

वॉशिंगटन। अमेरिकी वायुसेना अकादमी के उन 3 कैडेट को सैन्य अधिकारी के तौर पर शामिल नहीं किया जाएगा, जिन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की खुराक लेने से इनकार कर दिया था। हालांकि इन कैडेट को स्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी।
अकादमी के प्रवक्ता डीन मिलर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चौथे एक और कैडेट जिसने करीब एक सप्ताह पहले संक्रमण रोधी टीके की खुराक लेने से इनकार किया था, उसने टीका लगवाने के लिए हामी भर दी है, इसलिए अब वह स्नातक पूरा करके वायुसेना का अधिकारी बनेगा। मिलर ने एक बयान जारी करके कहा कि तीनों कैडेट को डिग्री दी जाएगी लेकिन जब तक वे टीके नहीं लगवाते उन्हें अमेरिकी वायुसेना में कमीशन नहीं दिया जाएगा।
गौरतलब है कि अब तक वायुसेना ही एकमात्र सैन्य अकादमी है जहां कैडेट को टीके से इनकार करने पर कमीशन नहीं प्रदान किया जा रहा। रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने पिछले वर्ष सैन्य बलों के जवानों के लिए कोविड-19 का टीका लगवाना अनिवार्य किया था, इनमें सैन्य अकादमी में पढ़ाई करने वाले कैडेट भी शामिल हैं। ऑस्टिन ने कहा था कि सेना की पूरी तैयारी और जवानों के स्वास्थ्य के लिहाज से टीका जरूरी है।
एक सप्ताह पहले वायुसेना अकादमी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल ब्रायन मागुईरे ने कहा था कि चारों कैडेट को संभावित परिणामों के बारे में बता दिया गया है और उनके पास ‘गैजुएशन सेरेमनी’ से पहले निर्णय बदलने का वक्त है। इस पर एक कैडेट ने अपना फैसला बदल दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार माह से नहीं मिला महिलाओं को मातृ वंदना योजना का लाभ
Next: स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती तस्वीर, फ्रैक्चर होने पर लगा दिया गत्ते का प्लास्टर

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, प्रदान की गई प्रोत्साहन राशि
  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
  • राशिफल 01 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.