Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अवासीय भवनों पर लाल निशान लगाने से लोगों में आक्रोश
  • देहरादून

अवासीय भवनों पर लाल निशान लगाने से लोगों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 22/05/2022
rns featured image new

विकासनगर। भारत संवैधानिक संरक्षण मंच की शनिवार को ढकरानी में बैठक आयोजित की गई। इसमें ऊर्जा निगम की ओर शक्ति नहर किनारे बने आवासीय भवनों पर लाल निशान लगाए जाने पर आक्रोश जताया गया। मंच की ओर से लोगों के आवास बचाने को आंदोलन के लिए एक समिति का गठन भी किया गया। मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड जल विद्युत निगम ने बिना नोटिस दिए करीब छह सौ परिवारों के आवासीय भवनों पर लाल निशान लगा दिए हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। पचास साल से अधिक पुराने मकानों पर भी लाल निशान लगाए गए हैं। जल विद्युत निगम आवासीय भवनों पर बुल्डोजर चलाने का भय दिखाकर लोगों में दहशत पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में झुग्गियों को हटाए जाने पर कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि 12 साल से एक जगह पर बसी बस्तियों को उजाड़ने से पूर्व उनका पुनर्वास किया जाना जरूरी है। पुनर्वास या जमीन आवंटन नहीं होने की दशा में बस्तियों को उजाड़ा नहीं जा सकता है। उन्होंने बताया कि छह सौ परिवारों के आवासीय भवनों को बचाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जो जल विद्युत निगम और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगा। शक्ति नहर लाल निशान संयुक्त मोर्चा नाम से गठित समिति में हुमेरा को अध्यक्ष, अपरोज को प्रभारी, सुमेर चंद धीमान को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही एक दर्जन के करीब सदस्य शामिल हैं। इस दौरान नजीर, नूर हसन, वसीम, इमराना, अनीस अंसारी, शौकीन, शमशाद, गुलशन, सरिता, सुकेश, सुनीता देवी, मनीषा देवी, शिवचंद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिकारियों को जमानत देने पर वन विभाग ने उठाए सवाल
Next: मिठाई की दुकान पर काम करते मिले दो नाबालिग, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.