Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फैक्ट्री से केमिकल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

फैक्ट्री से केमिकल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/05/2022
rns featured image new

रुड़की। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र महाड़ी के समीप फैक्ट्री के ड्रम से केमिकल निकालकर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तर किया है। आरोपियों से चोरी के सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बीती 14 मई को पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधक भारत खन्ना, निवासी हीरालाल मार्ग ऋषिकेश की तहरीर पर फैक्ट्री में कार्यरत दो मैनेजरों को नामजद करते हुए ड्रमों से केमिकल चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने एक टीम गठित कर जांच की। पुलिस ने फैक्ट्री के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले। गुरुवार रात पुलिस ने नामजद आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अमन धीमान, निवासी सलेमपुर राजपुतान, लक्ष्य कपूर निवासी इमलीखेड़ा थाना कलियर और रोहित श्रीवास्तव निवासी पिपरोहा थाना सरसई जिला दतिया मध्य प्रदेश व हाल निवासी गायत्री एनक्लेव सलेमपुर राजपुतान बताया। उनके पास से 18 हजार रुपये की नगदी, 40 किलो आईपीआई, 50 किलो ग्लीसरीन, पांच बोतल कोलिन, 7 बोतल हैंड सेनेटाइजर, 244 बोतल फिनाइल, 10 ड्रम खाली आईपी बरामद किए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। भगवानपुर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही नामजद तीनों आरोपियों को माल समेत गिरफ्तार किया गया है। जिनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, उप निरीक्षक आशीष शर्मा, कांस्टेबल गीतम सिंह, देवेंद्र सिंह, मोहन चौहान, ललित यादव, युद्धवीर सिंह, विनोद चौहान, सुधीर चौधरी व चालक लाल सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध हालात में महिला ने लगाई आग, मौत
Next: खाते से हेराफेरी करने में बैंक का गार्ड गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.