Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुजरात चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
  • गुजरात
  • राष्ट्रीय

गुजरात चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 19/05/2022
rns featured image new

अहमदाबाद (आरएनएस)।  गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और राज्य कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की है। वैसे, पार्टी की ओर से कहा गया है कि उन्हें अभी तक उनका इस्तीफा नहीं मिला है। गुजरात में अगले कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं। इस्तीफे में हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस को गुजरात में कोई दिलचस्पी नहीं है, वह सिर्फ नीतियों और कार्यक्रमों का विरोध कर रही है। पार्टी ऐसा विकल्प नहीं बन रही है, जिसकी लोग तलाश कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया है कि कई प्रयासों के बाद भी, पार्टी राष्ट्रहित में और समाज के लिए कार्य करने में विफल रही। अनुच्छेद 370, सीएए-एनआरसी और जीएसटी लागू करने जैसे मुद्दों पर कांग्रेस अड़ी हुई थी। ये सभी लोगों की आकांक्षाएं और समय की मांग थीं, जिसके लिए कांग्रेस को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
वहीं कांग्रेस पार्टी का कहना है कि उन्हें हार्दिक पटेल का कोई इस्तीफा नहीं मिला है।
कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, पार्टी नेताओं ने सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से यह सुना है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
पीएएएस (पाटीदार अनामत आंदोलन समिति) में हार्दिक के पूर्व सहयोगी और भाजपा कार्यकर्ता चिराग पटेल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि लाखों भाजपा कार्यकर्ता हार्दिक से नाखुश और निराश हैं। अगर वे भाजपा में शामिल होते हैं तो वे दुखी होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़कों की दुर्दशा पर चढ़ा अल्मोड़ा विधायक का पारा, विभागों को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
Next: लाइन न लगाएं, हमारे पास पेट्रोल खरीदने के लिए भी रकम नहीं : श्रीलंका सरकार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.