Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के छापे की गूंज पहुँची शिक्षा विभाग तक, समय पर उपस्थित होने के आदेश जारी
  • उत्तराखंड

युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के छापे की गूंज पहुँची शिक्षा विभाग तक, समय पर उपस्थित होने के आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 19/05/2022
default featured image

देहरादून। युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के बुधवार को मारे गये छापे व एक बड़े अधिकारी आरटीओ के निलम्बन की गूंज अन्य विभागों तक भी पहुंची। बेसिक शिक्षा विभाग की निदेशक वंदना गर्ब्याल का 18 मई का ताजा आदेश तो यही कहानी बयां कर रहा है।

इस आदेश में निदेशक ने साफ कहा है कि प्रायः देखा जा रहा है कि कार्मिक / अधिकारी विलम्ब से कार्यालय में आते हैं, जिससे जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हो पाता है। साथ ही कार्मिकों की इस प्रवृत्ति से विभाग की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

नतीजतन, निदेशक वंदना गर्ब्याल ने चेतावनी व एक्शन की बात कहते हुए विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों को अलर्ट किया है। आज के पत्र में मध्यान्ह भोजन की टाइमिंग को लेकर भी नये निर्देश दिए हैं।

आदेश में कहा गया है-

1- प्रायः देखा जा रहा है कि कार्मिक / अधिकारी विलम्ब से कार्यालय में आते हैं, जिससे जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हो पाता है। साथ ही कार्मिकों की इस प्रवृत्ति से विभाग की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

2- अतः सभी कार्यालयाध्यक्ष / अनुभाग अधिकारी / मुख्य प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित करेगें कि वे स्वयं तथा उनके अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारी प्रातः 10.00 बजे तक प्रत्येक दशा में कार्यालय में उपस्थित हो जाएं। यदि कोई अधिकारी / कर्मचारी प्रातः 10.10 बजे बाद कार्यालय में आता है तो उसे प्रथम बार मौखिक चेतावनी द्वितीय बार विलम्ब से आने पर लिखित चेतावनी तथा तृतीय बार विलम्ब से आने पर उसके विरूद्ध वेतन काटने / विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाएगी। यह सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी की व्यक्तिगत पत्रावली में भी रखी जाएगी।

3- यह भी परिज्ञान में आया है कि मध्याहन भोजन के समय एवं इसके उपभोग के बारे में निर्धारित व्यवस्था का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आम जनता को कार्यालयों में आने पर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। राजाज्ञा दिनांक 04 जनवरी, 2006 में वर्णित व्यवस्थानुसार मध्याहन भोजन का समय 01.00 बजे अपराह्न से 02.30 बजे अपराहन के मध्य केवल आधे घण्टे का होगा और इस अवधि में ही प्रत्येक अधिकारी / कर्मचारी मध्याहन भोजन के लिए निर्धारित समय का उपयोग करेगें। विभाग के प्रत्येक कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारी / कार्मिक अपने कार्यालय / अनुभाग में कार्यरत् कर्मचारियों के आधे घण्टे के मध्याह्न भोजन का समय इस प्रकार निर्धारित करेगें कि एक बार में लगभग एक तिहाई कर्मचारी ही मध्याहन भोजन पर जायेंगे। जहां पर एक अधिकारी एवं एकल कर्मचारी ही हों वहां पर वे आपस में मध्याहन भोजन का समय इस प्रकार तय करेंगे कि उनमें से एक कार्यालय / अनुभाग में अवश्य उपस्थित रहे।

अतः विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत् सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता, क्षमता में वृद्धि तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं विभाग को संवेदनशील, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से निर्देशित किया जाता है कि उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप, संख्या 671 दिनांक 20 अगस्त 2009 एवं राजाज्ञा, संख्या- 994 दिनांक 04 जनवरी, 2006 में वर्णित उक्त निर्देशों / आदेशों का कड़ाई से परिपालन सुनिश्चित करें / कराएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्वालापुर की पायल अग्रवाल ने जीता एमएस टॉफ ऑफ द वर्ल्ड खिताब
Next: विधि- विधान से खोले गए द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.