
काशीपुर। पाकिस्तान में दो सिख भाइयों की हत्या के विरोध में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं सिख समाज के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर हत्यारोपियों को फांसी की मांग की है।
मंगलवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पाकिस्तान में दो सिख भाइयों की नृशंस हत्या की गई है। इससे पूरे देश के सिख समाज में रोष है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार के राजदूत को बुलाकर उस पर अपना कड़ा विरोध दर्ज करने के साथ ही पाकिस्तान में ऐसी सिखों की हत्या रोकने के लिए सख्त से स्ख्त कदम उठाए जाएं और अपराधियों को पकड़ कर उनको फांसी की सजा दी जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं दोबारा न हो सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में जसपाल सिंह चड्ढा, गुरविंदर सिंह चंडोक, जगजीत सिंह कोहली, हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, सर्वजीत सिंह, जसवीर सिंह, सतपाल सिंह, गुरवेद सिंह आदि मौजूद रहे।

