Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रिट के बाद अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक, परीक्षा रद्द
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

रिट के बाद अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक, परीक्षा रद्द

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के बाद अब राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का 14 मई का दूसरी पारी का पेपर भी लीक हो गया। परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। इस मामले में एसओजी ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

राजस्थान डीजीपी एमएल लाठर ने बताया कि जयपुर के झोटवाड़ा स्थित परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम से पेपर लीक किया गया है। झोटवाड़ा के एक निजी स्कूल में 14 मई को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की दूसरी पारी का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद 14 मई को द्वितीय पारी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। परीक्षा की नवीन तिथि के संबंध में अलग से बताया जाएगा।
जयपुर के दिवाकर पब्लिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक की ओर से पेपर लीक होने की जानकारी सामने आई है। समय से पहले पेपर को खोले जाने के कारण पेपर को आउट माना गया है। 14 मई को द्वितीय पारी में करीब 2.75 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अब 14 मई को द्वितीय पारी की परीक्षा निरस्त करके परीक्षा वापस करवाई जाएगी।

झोटवाड़ा के एक निजी स्कूल में स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद एसओजी एक्शन में आई जिसके बाद एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ खुद मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की। एसओजी ने मामला सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ के मुताबिक मामले में नौ लोगों को चिन्हित किया गया है। एसओजी लोगों से पूछताछ कर रही है कि आखिर किस तरह से पेपर बाहर आया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति लगाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव, धारा 144 लागू
Next: देश को मिले दो जंगी जहाज, नौसेना की बढ़ेगी ताकत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.